बिहार के मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल के ICU में भीषण आग लगने से चार लोगों की जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलसकर जख्मी हो गए। मौके पर संबंधित विभाग की टीमों ने पहुँचकर आग पर काबू पा लिया है। वहीं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।
बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर
— हिन्दी ख़बर | Hindi Khabar 🇮🇳 (@HindiKhabar) June 4, 2026
अस्पताल में लगी भीषण आग
हादसे में 7 लोगों के मरने की पुष्टि
ICU में फंसे मरीजों को निकाला गया
फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर मौजूद
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका#MuzaffarpurNews #BiharNews #HospitalFire #BreakingNews #FireAccident… pic.twitter.com/YWTQ2zU9p0
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह 3.50 बजे फायर ब्रिगेड के पास सूचना पहुँची कि निजी प्रसाद अस्पताल की चौथी मंजिल में स्थित ICU वॉर्ड में आग लग गई है। टीम ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसमें 15 से 20 लोगों को निकाला। उन सभी घायल लोगों को दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है।

हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शोक व्यक्त किया है। इसी के साथ सीएम ने मृतक के परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन मुस्तैद है।

