बिन परमिशन के दिल्ली के जंतर-मंतर पर भीड़ जुटाने की फिराक में है कॉकरोच जनता पार्टी: 6 जून से पहले CJP के प्रवक्ता ने खुद ही खोली पोल, देखें Video

सोशल मीडिया से उभरी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर 06 जून 2026 को प्रदर्शन के ऐलान किया। हालाँकि, CJP ने अब तक दिल्ली पुलिस से इस प्रदर्शन की अनुमति नहीं माँगी है। बता दें कि यह प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की माँग को लेकर है।

बुधवार (03 जून 2026) को CJP के नए चुने गए तीन प्रवक्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति पर बात की। मीडिया ने जब सवाल पूछा कि जब नियम है कि प्रदर्शन से पहले अनुमति ली जाए तो CJP पुलिस से अनुमति क्यों नहीं लेता? इस पर मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि क्या आपको लगता है कि पुलिस अनुमति देगी?

सौरव दास ने कहा कि जंतर-मंतर जैसी प्रदर्शन वाली जगह के लिए 20 या 30 दिन का नोटिस देने की क्या जरूरत है, यह एक निर्धारित विरोध प्रदर्शन है। इस जवाब पर जब मीडिया ने पूछा कि आपको नहीं लगता कि अपने प्रदर्शन में कोई बाधा नहीं आने के लिए आपको अनुमति लेनी चाहिए?

अब सौरव दास कहते हैं कि 06 जून 2026 को ही वह दिल्ली पुलिस के पास जाकर प्रदर्शन की अनुमति माँगेंगे। अब सौरव दास ने यह भी कहा कि उस दिन दिल्ली पुलिस जरूर उन्हें प्रदर्शन की अनुमति देगी, क्योंकि वह जानते हैं कि पुलिस जरूर सहयोग करेगी। सौरव ने साफ कहा कि अभी प्रदर्शन की अनुमति न लेने की वजह है कि कॉकरोच जनता पार्टी का फाउंडर अभिजीत दिपके भारत में नहीं है और वह 6 जून 2026 को ही अमेरिका से भारत लौटेंगे।