Monday, July 1, 2024
Homeराजनीतिखालिस्तानी अमृतपाल लड़ेगा खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव: थाने पर हमला करने के कारण...

खालिस्तानी अमृतपाल लड़ेगा खडूर साहिब से लोकसभा चुनाव: थाने पर हमला करने के कारण हुआ था जेल में बंद, NSA भी लगा

खालिस्तान समर्थक अमृपाल सिंह, जिसने पिछले साल अप्रैल 2023 में पुलिस थाने पर हथियारों से लैस होकर हमला किया था, उसने लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। वह खडूर साहिब से चुनावी मैदान में उतरेगा।

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जानकारी उसके वकील राजदेव सिंह खालसा ने दी है। इस समय अमृतपाल डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। उसके ऊपर एनएसए के तहत मामला दर्ज है।

बता दें कि अमृतपाल सिंह पिछले दिनों अपनी माँ बलविंदर कौर की गिरफ्तारी के कारण चर्चा में आया था। पुलिस ने उसके चाचा सुखचैन सिंह समेत 4 को गिरफ्तार किया था। इन लोगों का प्लान 8 अप्रैल 2024 को खालसा चेतना मार्च का आयोजन करने का था।

उससे पहले ‘वारिस पंजाब दे’ का मुखिया खालिस्तानी अमृतपाल सिंह अजानला पुलिस थाने पर हमला करने के बाद मीडिया की सुर्खियाँ बना था। जब पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए निकली तो पता चला कि वो फरार हो गया है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस करीबन एक महीने बाद उसे पकड़ने में सफल हुई थी। इसके बाद उसे असम के डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया था। उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) भी लगाया गया था।

गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह का जन्म जल्लूपुर खेड़ा गाँव में 1993 में हुआ था। 12 क्लास पास करने के बाद वो दुबई गया। वहाँ उसे ट्रांसपोर्ट का बिजनेस किया और 2022 में दीप सिद्धू की मौत के बाद वो ‘वारिस पंजाब दे’ का नया प्रमुख बन गया। इसी के बाद से वो प्रशासन को चुनौती देने लगा था और 2023 में थाने पर हमला किया था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मुस्लिम राष्ट्र के कुछ आचार-विचार होते हैं’: जिस महिला की खुलेआम हुई पिटाई उसे TMC विधायक हमीदुल रहमान ने बताया ‘दुष्ट जानवर’

TMC विधायक ने कहा कि उक्त महिला की गतिविधियाँ 'असामाजिक' थीं। हमीदुल रहमान का कहना है कि पीड़िता या उसके पति ने कोई FIR नहीं दर्ज कराई है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद अब रवींद्र जडेजा ने T20I से लिया संन्यास, PM मोदी बोले – आपके स्टाइलिश स्ट्रोक प्ले, स्पिन...

T20 अंतरराष्ट्रीय में उनके आँकड़ों की बात करें तो उन्होंने अब तक 74 मैच खेले हैं, जिसमें से 41 में उन्हें बल्लेबाजी और 71 में गेंदबाजी का मौका मिला।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -