Sunday, September 8, 2024
Homeराजनीति'लैंड जिहाद और लव जिहाद को बढ़ावा दे रही हेमंत सोरेन की सरकार': झारखंड...

‘लैंड जिहाद और लव जिहाद को बढ़ावा दे रही हेमंत सोरेन की सरकार’: झारखंड में गरजे अमित शाह, कहा – बिगड़ रहा जनसंख्या का संतुलन

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "मैं झारखंड को आज बताने आया हूँ कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाली सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। कॉन्ग्रेस के एक सांसद के घर से 300 करोड़ रुपए मिलते हैं। एक मंत्री के PA के घर से 30 करोड़ मिलते हैं। कॉन्ग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कॉन्ग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और JMM भी उनके साथ है।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ‘भूमि जिहाद’, ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उन पर तीखा हमला किया। अमित शाह ने कहा कि ‘भूमि जिहाद’ और ‘लव जिहाद’ राज्य में जनसांख्यिकीय परिवर्तन ला रहे हैं। उन्होंने रांची में भारतीय जनता पार्टी की बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – ‘मैं आदिवासी भाइयों और बहनों से अपील करना चाहता हूँ कि वे ऐसी सरकार चुनें जो घुसपैठ रोक सके। अगर घुसपैठ नहीं रुकी तो आदिवासियों की जमीन और जंगल दोनों खतरे में पड़ जाएँगे। घुसपैठ का मुद्दा आदिवासियों के लिए एक बड़ा सवाल है। कॉन्ग्रेस, हेमंत सोरेन और उनके मंत्री जिन्हें अभी गिरफ्तार किया गया है, ने झारखंड में घुसपैठ करके आदिवासियों के खिलाफ लव जिहाद, जमीन जिहाद और जंगल जिहाद को अंजाम दिया है।’

केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए राज्य के सीएम हेमंत सोरेन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि वे खुद को आदिवासी सीएम बताते हैं, लेकिन आदिवासियों की चिंता करने के बदले लैंड और लव जिहाद के जरिए उनकी जमीन लूटने वाले घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं। झारखंड में आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है।

गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा में कहा, “मोदी जी के नेतृत्व में आज देश का चहुँमुखी विकास हो रहा है, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार की नाकामी के कारण झारखंड इस विकास यात्रा में पीछे छूट गया है। झारखंड की जनता ने इस बार प्रदेश में बदलाव का कमल खिलाने का संकल्प लिया है। आने वाले चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता मोदी जी के कार्यों से जन-जन को अवगत कराकर प्रदेश में परिवारवाद, भ्रष्टाचार व जातिवाद मुक्त सरकार बनाने वाले हैं।”

गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी अहम बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सभी से चुनाव में जुट जाने के लिए कहा। अमित शाह ने इसकी जानकारी एक्स पर देते हुए लिखा, “आज (20 जुलाई 2024) राँची (झारखंड) में प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। झारखंड को हेमंत सोरेन की सरकार ने केवल ठगने का काम किया है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने यह ठान लिया है कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनाकर प्रदेशवासियों को उनका अधिकार दिलाएँगे और झारखंड को देश में नंबर 1 राज्य बनाएँगे।”

बीजेपी के इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड बीजेपी के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। केंद्रीय गृहमंत्री ने अपने संबोधन की शुरूआत करते हुए कहा कि विस्तृत सम्मेलन में झारखंड के हर बूथ से कार्यकर्ता आए हैं। मैं आप सभी का मनपूर्वक अभिनंदन करता हूं, आपकी ताकत से ही झारखंड में भाजपा 9 सीटें जीती है।

हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार सबसे ज्यादा भ्रष्ट

कॉन्ग्रेस और जेएमएम पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, “झारखंड हमेशा से नक्सलवाद से पीड़ित राज्य था, लेकिन मोदी जी ने बिहार और झारखंड से नक्सलवाद को समाप्त किया है। इंडी अलायंस वाले कहते हैं कि हमने विकास किया है। हेमंत सोरेन जी, केंद्र में 10 साल कॉन्ग्रेस ने शासन किया और 10 साल भाजपा ने, आप हिसाब लेकर आइए, मैं तो भाजपा का हिसाब लेकर आया हूँ। मैं झारखंड को आज बताने आया हूँ कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाली सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। कॉन्ग्रेस के एक सांसद के घर से 300 करोड़ रुपए मिलते हैं। एक मंत्री के PA के घर से 30 करोड़ मिलते हैं। कॉन्ग्रेस पार्टी जवाब दे कि ये पैसा किसका है? कॉन्ग्रेस ऐसे भ्रष्टाचारियों को लेकर चलती है और JMM भी उनके साथ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ग्रामीण और रिश्तेदार कहते थे – अनाथालय में छोड़ आओ; आज उसी लड़की ने माँ-बाप की बेची हुई जमीन वापस खरीद कर लौटाई, पेरिस...

दीप्ति की प्रतिभा का पता कोच एन. रमेश को तब चला जब वह 15 वर्ष की थीं और उसके बाद से उन्होंने लगातार खुद को बेहतर ही किया है।

शेख हसीना का घर अब बनेगा ‘जुलाई क्रांति’ का स्मारक: उपद्रव के संग्रहण में क्या ब्रा-ब्लाउज लहराने वाली तस्वीरें भी लगेंगी?

यूनुस की अगुवाई में 5 सितंबर 2024 को सलाहकार परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इसे "जुलाई क्रांति स्मारक संग्रहालय" के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -