Homeदेश-समाजअब सुब्रमण्यम स्वामी का केस लड़ेंगे कपिल सिब्बल, तजिंदर बग्गा से मुकाबले के लिए...

अब सुब्रमण्यम स्वामी का केस लड़ेंगे कपिल सिब्बल, तजिंदर बग्गा से मुकाबले के लिए एक हुए दोनों नेता: मानहानि का है मामला

ट्रायल कोर्ट ने स्वामी को समन जारी किया था। इसके बाद स्वामी ने इसे दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 4 अप्रैल 2023 को हाईकोर्ट ने समन पर रोक लगा दिया। इस मामले में अब जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की कोर्ट में सुनवाई हो रही है। हालाँकि, इस मामले में अब 4 अक्टूबर 2023 को कपिल सिब्बल अपने मुवक्किल सिब्बल का पक्ष रखेंगे।

अब तक दो ध्रुवों पर खड़े रहने वाले सुब्रमण्यम स्वामी और कपिल सिब्बल एक साथ आ गए हैं। दिग्गज कॉन्ग्रेसी नेता रहे कपिल सिब्बल अब तक सुब्रमण्यम स्वामी के सामने कोर्ट में खड़े रहते थे। चाहे वह राहुल गाँधी के खिलाफ मामला हो या 2जी जैसे केस। अब तजिंदरपाल सिंह बग्गा द्वारा मानहानि के मामले में स्वामी का केस सिब्बल लड़ेंगे।

बार एंड बेंच की खबर के मुताबिक, सुब्रमण्यम स्वामी नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी के खिलाफ केस लड़ रहे हैं। इस मामले में स्वामी के खिलाफ कोर्ट में कपिल सिब्बल कोर्ट हैं। अब भाजपा नेता तजिंदरपा सिंह बग्गा के आरोपों को लेकर वे कोर्ट में सुब्रमण्यम स्वामी का पक्ष रखेंगे।

कपिल सिब्बल की तरफ से दिल्ली हाईकोर्ट को अर्जी दी गई है कि वह कोर्ट में सुब्रमण्यम स्वामी का पक्ष रखेंगे। सिब्बल ने कोर्ट से अभी कहा कि वह अभी आर्टिकल 370 के मामले में बहस कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें हाईकोर्ट में पेश होने की मोहलत दी जाए। इसके बाद कोर्ट ने इस मामले में 4 अक्टूबर की अगली तारीख दी है।

बता दें कि एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया था तजिंदर बग्गा भाजपा में शामिल होने से पहले कई बार जेल जा चुके हैं। इसके बावजूद, उन्हें भाजपा ने पद दिया है। इस मामले में बग्गा ने कानूनी कार्रवाई की बात कही थी और स्वामी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था।

ट्रायल कोर्ट ने स्वामी को समन जारी किया था। इसके बाद स्वामी ने इसे दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 4 अप्रैल 2023 को हाईकोर्ट ने समन पर रोक लगा दिया। इस मामले में अब जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की कोर्ट में सुनवाई हो रही है। हालाँकि, इस मामले में अब 4 अक्टूबर 2023 को कपिल सिब्बल अपने मुवक्किल सिब्बल का पक्ष रखेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -