Sunday, September 8, 2024
Homeदेश-समाज'अब वो हमारे लिए मर गई': पाकिस्तान में नसरुल्लाह से निकाह की खबरों पर...

‘अब वो हमारे लिए मर गई’: पाकिस्तान में नसरुल्लाह से निकाह की खबरों पर बोले अंजू के पिता – उससे अब कोई लेना-देना नहीं, नहीं बुलाना चाहता

गया प्रसाद ने आगे कहा है कि वह इस तरह से कदम उठाकर घर से चली गई है। इसलिए उनका अब अंजू से कोई लेना-देना नहीं है। उसके पति को तो छोड़िए ही जो अपने बच्चों को छोड़ कर चली गई उससे हमारा रिश्ता अब खत्म हो गया है।

अपने फेसबुक प्रेमी से मिलने बॉर्डर पार कर पाकिस्तान गई अंजू के नसरुल्लाह से निकाह खबरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं। नसरुल्लाह के साथ अंजू के वीडियो भी सामने आए हैं। इन तमाम बातों के बीच अंजू के पिता का कहना है कि वह उनके लिए मर चुकी है। पाकिस्तान जाने से पहले उसने यह नहीं सोचा कि उसके दो बच्चे हैं उन्हें कौन पालेगा।

अंजू के निकाह की खबरों को लेकर उसके पिता गया प्रसाद का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं अंजू के इस्लाम कबूल करने और अपना नाम फातिमा रखने को लेकर अंजू के पिता साफ तौर पर कहा है कि उन्हें अब उससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि अंजू का उनके घर ज्यादा आना-जाना नहीं होता था। कभी-कभार शादी या किसी कार्यक्रम में ही वह आती थी। वे भी उसके घर नहीं जाते थे।

यही नहीं, अंजू के पिता का कहना है कि साल में 1-2 बार ही उससे बात होती थी। वह भी उसकी माँ से ही बात करती थी। वह अंजू से बात नहीं करते थे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि अंजू के वीजा बनवाने और पाकिस्तान जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। जो लड़की घर से बाहर चली गई, वह उनके लिए मर गई। पाकिस्तान जाने के सवाल पर अंजू के पिता गया प्रसाद ने भड़कते हुए कहा है वह उसके दिमाग के बारे में क्या जानेगें? उनकी अंजू से एक साल से बातचीत नहीं हुई थी।

गया प्रसाद ने आगे कहा है कि वह इस तरह से कदम उठाकर घर से चली गई है। इसलिए उनका अब अंजू से कोई लेना-देना नहीं है। उसके पति को तो छोड़िए ही जो अपने बच्चों को छोड़ कर चली गई उससे हमारा रिश्ता अब खत्म हो गया है। उसे अपने बच्चों का ख्याल नहीं आया। अगर उसको ऐसा ही करना था तो पहले यहाँ तलाक देती फिर वहाँ जाती। अब उसके पति की भी जिंदगी खराब। उसके दो बच्चे हैं – 14 साल की बेटी है 5 साल का लड़का है उसको कौन पालेगा? उन्होंने यह भी कहा है कि अब वह उसे भारत वापस नहीं बुलाना चाहते। उसे वहीं मरने देना चाहिए।

अंजू ने फातिमा बन नसरुल्लाह से किया निकाह?

पाकिस्तानी चैनल जिओ टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अंजू ने दीर के रहने वाले नसरुल्लाह से कोर्ट में निकाह कर लिया है। मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है। बताया गया है कि अंजू ने इस्लाम कबूल कर अपना नाम फातिमा रखा है। पुलिस सुरक्षा में दोनों को कोर्ट से घर भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने 164 के तहत बयान भी दर्ज कराया है। अंजू ने कोर्ट को बताया कि वह अपनी मर्जी से पाकिस्तान आई है और यहाँ बहुत खुश है।

सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल है। यह निकाह से पहले प्री वेडिंग शूट का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे घूमते दिख रहे हैं। वैसे आज तक से बातचीत में नसरुल्लाह ने निकाह से इनकार किया है। उसने कहा है, “झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। मेरा निकाह नहीं हुआ है। हम सिर्फ कोर्ट में असिस्टेंट जज के सामने पेश हुए हैं। हमें सरकार ने 50 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा दी है, क्योंकि अंजू विदेशी है।” जज के सामने पेशी की वजह उसने ‘सुरक्षा’ बताई है। कहा है कि उनकी जान को खतरा है। अंजू के विदेशी होने के कारण उन पर कभी भी हमला हो सकता है। उसने अंजू के इस्लाम कबूलने और सोशल मीडिया में वायरल निकाहनामे को भी झूठा बताया है।

इससे पहले बीबीसी से बातचीत में अंजू ने इस्लाम कबूलने से इनकार किया था। उसने कहा था कि वह धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहती है। उस पर इस्लाम कबूलने का दबाव भी नहीं है। साथ ही उसने कहा था कि भारत लौटने से पहले वह नसरुल्लाह से सगाई कर सकती है। गौरतलब है कि राजस्थान के भिवाड़ी में अपने पति और बच्चों के साथ रहने वाली 34 साल की अंजू 21 जुलाई 2023 को जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकली और पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के दीर बाला पहुँच गई। यहाँ वह नसरुल्लाह के घर में ठहरी हुई है। उसे ‘भारत की सीमा हैदर’ कहा जा रहा है। इस पर आपत्ति जताते हुए अंजू ने कहा था कि सीमा हैदर से उसकी तुलना गलत है। वह 2-4 दिन में ही वापस आ जाएगी। उसने यह भी कहा था कि वह बच्चों को पढ़ाने और नौकरी करने के लिए पति के साथ रह रही थी। लेकिन भारत वापस आने के बाद बच्चों को लेकर पति से अलग हो जाएगी। इसके अलावा अंजू ने एक वीडियो जारी कर अपने रिश्तेदारों और बच्चों को परेशान न करने की रिक्वेस्ट भी की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ग्रामीण और रिश्तेदार कहते थे – अनाथालय में छोड़ आओ; आज उसी लड़की ने माँ-बाप की बेची हुई जमीन वापस खरीद कर लौटाई, पेरिस...

दीप्ति की प्रतिभा का पता कोच एन. रमेश को तब चला जब वह 15 वर्ष की थीं और उसके बाद से उन्होंने लगातार खुद को बेहतर ही किया है।

शेख हसीना का घर अब बनेगा ‘जुलाई क्रांति’ का स्मारक: उपद्रव के संग्रहण में क्या ब्रा-ब्लाउज लहराने वाली तस्वीरें भी लगेंगी?

यूनुस की अगुवाई में 5 सितंबर 2024 को सलाहकार परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इसे "जुलाई क्रांति स्मारक संग्रहालय" के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -