Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयISIS के आतंकी स्ट्रक्चर को 'लाफार्ज सीमेंट' ने दी थी डॉलर की मजबूती: कोर्ट...

ISIS के आतंकी स्ट्रक्चर को ‘लाफार्ज सीमेंट’ ने दी थी डॉलर की मजबूती: कोर्ट को बताया- प्लांट बंद न हो इसलिए दिए पैसे

2015 में होल्सिम ने लाफार्ज को खरीद लिया था। उसने कहा है कि आतंकी संगठन के साथ सौदे के लिए जिम्मेदार लोगों को 2017 में ही कंपनी से अलग कर दिया गया था।

फ्रांसीसी सीमेंट कंपनी लाफार्ज ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) को पैसा देने की बात कबूल ली है। सीरिया में कंपनी का प्लांट चालू रखने के लिए 777.8 मिलियन डॉलर (64057663500 रुपए) आतंकी संगठन को देने की बात उसने अमेरिकी अदालत में मानी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रुकलिन फेडरल कोर्ट ने मंगलवार (18 अक्टूबर 2022) को पहली बार किसी कंपनी को आतंकवादियों की सहायता करने के लिए दोषी ठहराया। लाफार्ज, जिसे 2015 में स्विस लिस्टेट होल्सिम (HOLN.S) ने खरीद लिया था, अपना जुर्म कबूलते हुए जुर्माने के रूप में 778 मिलियन डॉलर का भुगतान करने पर सहमति जताई है।

अमेरिकी प्रोसेक्यूटर के अनुसार, लाफार्ज ने इस्लामिक स्टेट और अल-नुसरा फ्रंट को बिचौलियों के जरिए 2013 और 2014 के बीच लगभग 5.92 मिलियन डॉलर (485928130 रुपए) के बराबर भुगतान किया। अभियोजकों ने बताया कि लाफार्ज ने इस्लामिक स्टेट के हमले बढ़ने पर सितंबर 2014 में सीरिया में अपने सीमेंट प्लांट को खाली कर दिया था। उस समय, इस्लामिक स्टेट ने शेष सीमेंट प्लांट पर कब्जा कर लिया था और इसे 3.21 मिलियन डॉलर (263508480 रुपए) में बेच दिया था।

लाफार्ज के अध्यक्ष मगाली एंडरसन ने मंगलवार को अमेरिकी अदालत में कहा कि अगस्त 2013 से नवंबर 2014 तक कंपनी के पूर्व अधिकारियों ने जानबूझकर सीरिया में विभिन्न आतंकी संगठनों को पैसे दिए। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को 2017 में ही कंपनी से अलग कर दिया गया था।

अमेरिका की डिप्टी अटॉर्नी जनरल लिसा ओ मोनाको ने कहा आतंकवादियों का साथ देने के लिए लाफार्ज और उसकी सहायक कंपनी को दोषी ठहराया गया है। उन्होंने इस्लामिक स्टेट के साथ बिजनेस को बढ़ाने और बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए दोस्ती की, जो दुनिया के अब तक के सबसे क्रूर आतंकवादी संगठनों में से एक है। मोनाको ने कहा कि फ्रांसीसी अधिकारियों ने इसमें शामिल कुछ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन नाम नहीं बताया है। अमेरिकी अदालत के रिकॉर्ड में छह अज्ञात लाफार्ज अधिकारियों का भी उल्लेख किया गया है।

एक बयान में लाफार्ज कंपनी के नए मालिक ने कहा है कि किसी भी तरह से होल्सिम इस अपराध में शामिल नहीं है। लाफार्ज के पूर्व अधिकारियों ने होल्सिम से इस अपराध में शामिल होने की बात छिपाई। होल्सिम का नाम लिए बिना, अमेरिकी डिप्टी अटॉर्नी जनरल लिसा मोनाको ने संवाददाताओं से कहा कि जिस कंपनी ने लाफार्ज को खरीदा है, उसने इसके बारे में पता लगाने में बिल्कुल भी मेहनत नहीं की है। 2015 और 2017 के बीच सीईओ रहे एरिक ऑलसेन (Eric Olsen) ने सीरिया में आतंकियों की मदद करने के लिए लाफार्ज के जाँच के दायरे में आने के बाद अपना इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वह किसी भी गलत काम में शामिल नहीं हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -