Tuesday, September 17, 2024
Homeदेश-समाजटैक्सी चलाने नेपाल गया अमजद, 'अजय' बन कर हिन्दू लड़की को उठा लाया: रेप...

टैक्सी चलाने नेपाल गया अमजद, ‘अजय’ बन कर हिन्दू लड़की को उठा लाया: रेप के लिए भाई चंगेज को सौंपा, मौलाना ने अरबी में कुछ पढ़ कर बना दिया मुस्लिम

बकौल पीड़िता, जब उसने इन बातों का विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पीटने वालों में फ़िरोज़ का मामला रंगीला भी शामिल था। पीड़िता ने तमाम यातनाओं को सहते हुए 2 बच्चों को जन्म दिया।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक नेपाली लड़की से ‘लव जिहाद’ की घटना सामने आई है। यहाँ नेपाल के धनघड़ी जिले की रहने वाली हिन्दू लड़की ने अमजद खाँ पर नाम बदल कर खुद से निकाह करने और बाद में प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अमजद के साथ उसकी अम्मी और भाई सहित कुल 5 लोग नामजद किए गए हैं। सोमवार (9 सितंबर, 2024) को दर्ज इस FIR में चंगेज खाँ भी नामजद है। चंगेज खाँ वही युवक है जिसने इसी माह हिन्दू महिला से छेड़खानी के मुद्दे पर भारतीय ‘बजरंग दल’ से विवाद किया था।

यह मामला पीलीभीत जिले के थाना क्षेत्र पूरनपुर का है। यहाँ 9 सितंबर (सोमवार) को नेपाल के धनघड़ी की रहने वाली एक हिन्दू महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि साल 2013 में वह नेपाल के ही धनघड़ी में जॉब करती थी। तब पीलीभीत का अमजद टैक्सी चलाया करता था और अक्सर गाड़ी ले कर नेपाल आता-जाता रहता था। यही अमजद पीड़िता से पहली बार मिला जिसने अपना नाम अजय बताया। अमजद ने पीड़िता से मोबाइल नंबर शेयर कर लिया और धीरे-धीरे उसे अपने प्यार के जाल में फँसा लिया।

कुछ दिनों की बातचीत के बाद अमजद ने पीड़िता को भारत में बेहतर नौकरी दिलाने का वादा किया और अपने साथ ले आया। भारत में उसने पीड़िता को पीलीभीत के ही कलीमनगर इलाके में अपने जीजा वाहिद खान के यहाँ रखा। यहाँ आरोपित पीड़िता से निकाह का दबाव बना कर छेड़खानी करने लगा। पीड़िता के विरोध के बाद वह पीछे हटा। इसी रात जब पीड़िता सो रही थी तब अजय अचानक उसके बिस्तर पर आ गया। उसने पीड़िता के मुँह पर तमंचा सटा दिया और रेप किया। रेप के बाद उसने कहीं भी बताने पर पीड़िता को मार डालने की धमकी दी।

जब पीड़िता ने इसकी शिकायत अमजद की बहन से की तो उसने हँस कर जवाब दिया, “तुम हो ही इतनी सुंदर। वो बेचारा खुद को कहाँ तक रोके ?” इसके बाद अजय ने पीड़िता से कई बार बलात्कार किया। पीड़िता जब खुद को नेपाल भेजने की बात करती थी तो उसको मार डालने की धमकी मिलती थी। भारत में कोई सहारा न होने की वजह से पीड़िता सब कुछ सहन करती रही। कुछ दिनों तक अपने जीजा के यहाँ रखने के बाद अमजद पीड़िता को पीलीभीत के बीसलपुर स्थित अपनी खाला के घर ले गया।

यहाँ अमजद की अम्मी कैसर जहाँ और बहन सोनम पीड़िता से मिलने आए। इनको अमजद का भाई नफीस अपने साथ लाया था। यहाँ इन सबने मिल कर पीड़िता को 2 ऑप्शन दिए। पहला अमजद से निकाह करना या दूसरा मौत को गले लगाना। पीड़िता से यह भी कहा गया कि वो निकाह के बाद हिंदू तौर तरीकों से जी सकती है। अब तक पीड़िता को पता चल गया था कि अमजद हिन्दू नहीं बल्कि मुस्लिम है। कोई विकल्प न होने की वजह से पीड़िता ने अपनी जान बचाने के लिए निकाह की हामी भर दी।

शिकायत में आगे बताया गया है कि निकाह के दौरान पीड़िता को बिना पढ़ने का मौक़ा दिए कई कागजातों पर दस्तखत करवाए गए। कोर्ट मैरिज के बाद अमजद पीड़िता को फिर से अपने जीजा के घर कलीमनगर ले गया। यहाँ रात को पीड़िता के कमरे में अमजद के बजाय लगभग 35 वर्षीय एक युवक घुसा जो कोर्ट मैरिज के दौरान लगातार मौजूद था। पीड़िता चिल्लाने लगी तो लोग बाहर से आए। उन्होंने बताया कि 35 वर्षीय युवक का नाम फ़िरोज़ खान है। तब पीड़िता को पता चला कि अमजद के बदले धोखे से उसका निकाह फ़िरोज़ से करवा दिया गया है।

यहीं पर पीड़िता को पता चला कि फ़िरोज़ अमजद का बड़ा भाई है। 4 बच्चों के अब्बा फ़िरोज़ की पहली बीवी मर चुकी है। यह सुन कर पीड़िता बहुत रोई पर उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा था। कुछ दिनों के बाद फ़िरोज़ पीड़िता को ले कर बरेली गया। बरेली में कुछ मौलाना भी आए थे। इन मौलानाओं ने पीड़िता का नाम पूछ कर अरबी भाषा में कुछ कहा। यहीं पर पीड़िता को बताया गया कि उसे इस्लाम कबूल करवा के उसका नाम महरून निशा कर दिया गया है। पीड़िता को गाय का मांस आदि खाने के लिए कहा गया।

बकौल पीड़िता, जब उसने इन बातों का विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पीटने वालों में फ़िरोज़ का मामला रंगीला भी शामिल था। पीड़िता ने तमाम यातनाओं को सहते हुए 2 बच्चों को जन्म दिया। इस बीच नशे का आदी फ़िरोज़ उसे लगातार मारता-पीटता रहा। मौक़ा देख कर फ़िरोज़ के भाई चंगेज खाँ और अमजद भी पीड़िता से बलात्कार करते रहे। चंगेज खान तो पीड़िता को नहाते हुए बाथरूम में भी झाँका करता था। आरोप है कि वह आए दिन नाबालिग उम्र की हिन्दू और सिख लड़कियों को घर भी लाता था।

शिकायत में पीड़िता ने आगे बताया है कि आए दिन कई मौलाना चंगेज से मिलने आते थे। वो उसके लिए कोई न कोई नया गिफ्ट ले कर आया करते थे। कुछ दिनों के बाद पीड़िता के जमा किए गए पैसों पर चंगेज और उसके अन्य परिजनों ने कब्ज़ा कर लिया। साल 2022 में पीड़िता पर चंगेज और उसके भाई अमजद ने तलवार से हमला किया। जैसे-तैसे इस हमले से पीड़िता ने खुद को बचाया और नेपाल चली गई। अब पीड़िता ने आरोपितों को सजा दिलाने का मन बनाया और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की।

पुलिस ने इस मामले में चंगेज खान, अमजद खान, फ़िरोज़ खान, रंगीला और चंगेज की अम्मी को नामजद करते हुए केस दर्ज कर लिया है। इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 352, 351 (3), 115 (2), और 76 के तहत कार्रवाई की गई है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। पुलिस मामले की जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है। भारतीय बजरंग दल ने आरोपितों पर कठोर कार्रवाई की माँग की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘राहुल गाँधी के स्टाफ पास पत्रकार का फोन छीनने का अधिकार नहीं’: इंडिया टुडे के रोहित शर्मा से बदसलूकी पर अमेरिकी प्रेस क्लब सख्त,...

अमेरिका में राहुल गाँधी के कार्यक्रम से पहले इंडिया टुडे के पत्रकार रोहित शर्मा के साथ हुई मारपीट पर NPC ने पर एक बयान जारी किया है।

जहाँ करेंगे PM मोदी भारतीयों को संबोधित, वहाँ से 27km दूर हिंदू मंदिर पर हमला: कनाडा की तरह अमेरिका में भी खालिस्तानियों का हाथ?

न्यूयॉर्क के BAPS स्वामीनारायण मंदिर को निशाना बनाया। कनाडा में मंदिर पर हमला भी और भारतीयों को देश छोड़ने की धमकी भी दी खालिस्तानियों ने।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -