Homeदेश-समाजम्यांमार बॉर्डर के पास हुई BJP नेता की हत्या: हमलावरों ने पहले बातचीत के...

म्यांमार बॉर्डर के पास हुई BJP नेता की हत्या: हमलावरों ने पहले बातचीत के लिए बुलाया, फिर मार दी गोली

मैते की जहाँ हत्या हुई वहाँ से कुछ दूर वह अपने साथियों के साथ किसी काम से गए थे। इसके पश्चात एक आदमी ने उनसे आकर अकेले में बातचीत करने को कहा। उस व्यक्ति के साथ कुछ दूर जाने के बाद उन्हें गोली मार दी गई।

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा नेता और पूर्व विधायक यमसेन मैते की गोली मार कर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार (16 दिसम्बर, 2023) को म्यांमार सीमा पर बसे तिराप जिले के राजो गाँव में हुई। मैते को पहले किसी बहाने से उनके साथियों से अलग ले जाया गया और फिर मार दिया गया।

यमसेन मैते वर्ष 2009 में कॉन्ग्रेस के टिकट पर यहाँ की खोंसा पश्चिम विधानसभा से विधायक चुने गए थे और वर्तमान में अपने क्षेत्र में राजनीति में सक्रिय थे। वह आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की ओर लड़ने को लेकर अपनी इच्छा भी जाहिर कर चुके थे। ओल्लो समुदाय से ताल्लुक रखने वाले यमसेन का इस इलाके में काफी प्रभाव था।

उनकी हत्या के पीछे NSCN- KYA उग्रवादी समूह का हाथ बताया जा रहा है। जहाँ यह हत्या हुई वहाँ से म्यांमार सीमा काफी नजदीक है। यह उग्रवादी खुली सीमा का लाभ उठा कर एक तरफ घटना को अंजाम देकर दूसरी तरफ भाग जाते हैं। इस इलाके में कुछ उग्रवादी समूह अब भी सक्रिय हैं।

बताया गया है कि मैते की जहाँ हत्या हुई वहाँ से कुछ दूर वह अपने साथियों के साथ किसी काम से गए थे। इसके पश्चात एक आदमी ने उनसे आकर अकेले में बातचीत करने को कहा। उस व्यक्ति के साथ कुछ दूर जाने के बाद उन्हें गोली मार दी गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसने मैते को गोली मारी उसने उनके साथियों को भी वापस आकर धमकी दी

मैते 2009 से ही राजनीति में उतरे थे। इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में अफसर थे। मैते अपने समुदाय में स्नातक शिक्षा प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति थे। उनके हत्यारों के पकड़े जाने के विषय में अभी कोई जानकारी सामने नहीं है।

मैतेक की तिराप जिले में हत्या से पहले उनकी ही सीट से वर्ष 2019 में विधायक का चुनाव जीते NPP विधायक तिरोंग अबोह की वर्ष 2019 में उग्रवादियों ने हत्या कर दी थी। उनके काफिले पर हमला करके उग्रवादियों ने 10 से अधिक लोगों की हत्या कर दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -