Homeदेश-समाजकौन है छोटी सी बच्ची लवली, कितना कठिन है उसका संघर्ष, गौतम अडानी को...

कौन है छोटी सी बच्ची लवली, कितना कठिन है उसका संघर्ष, गौतम अडानी को मदद के लिए क्यों आना पड़ा आगे: जानिए सब कुछ

लवली नाम की इस बच्ची के बारे में एनडीटीवी के रिपोर्टर रवीश रंजन शुक्ला ने 13 मई 2024 को वीडियो पोस्ट किया था, जिसे देखने के बाद गौतम अडानी ने बच्ची की मदद का फैसला लिया है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की एक बच्ची की मदद के लिए उद्योगपति गौतम अडानी सामने आए हैं। उन्होंने बच्ची की मदद का फैसला किया है। बच्ची का नाम लवली है और वो लखीमपुर खीरी के कंधरापुर गाँव की रहने वाली है। लवली की माँ की मौत बचपन में ही हो गई थी, और उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। बच्ची की देख-रेख उसके बूढ़े दादा-दादी करते हैं। अब अडानी फाउंडेशन बच्ची की न सिर्फ आर्थिक मदद करेगा, बल्कि इलाज का भी पूरा खर्च उठाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लवली का बायाँ पैर और हाथ बचपन से ही टेढ़ा है, जिसकी वजह से उसे रोजमर्रा के कामों में भारी दिक्कत उठानी पड़ती है। बच्ची के दादा-दादी उसके इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। लवली नाम की इस बच्ची के बारे में एनडीटीवी के रिपोर्टर रवीश रंजन शुक्ला ने 13 मई 2024 को वीडियो पोस्ट किया था, जिसे देखने के बाद गौतम अडानी ने बच्ची की मदद का फैसला लिया है।

गौतम अडानी ने शुक्रवार (17 मई 2024) को एक्स पर पोस्ट किया, “एक बेटी का बचपन यूँ छिन जाना दुखद है। छोटी सी उम्र में लवली और उसके दादा-दादी का संघर्ष बताता है कि एक आम भारतीय परिवार कभी हार नहीं मानता। अडानी फाउंडेशन यह सुनिश्चित करेगा कि लवली को बेहतर इलाज मिले। वो भी बाकी बच्चों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सके। हम सब लवली के साथ हैं।”

जानकारी के मुताबिक, बच्ची बचपन से ही दिव्यांग है। वो पाँचवीं कक्षा में पढ़ती है। अदानी फाउंडेशन की तरफ से मदद का हाथ बढ़ाए जाने के बाद बच्ची के दादा ओमप्रकाश ने उम्मीद जताई है कि बच्ची न सिर्फ ठीक हो जाएगी, बल्कि उसका भविष्य भी संवर जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -