‘बेटी की कमाई’ खाने का ताना इसलिए मारा डाला, पिता ने ट्रेनिंग में खर्च किए थे ₹2.5 करोड़: इंजरी के बाद राधिका बनी थी सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर, मौत का रहस्य गहराया

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मार कर हत्या करने वाले उसके पिता दीपक यादव ने उसके खेल की कोचिंग पर 2.5 करोड़ रुपए खर्च किए थे। खेल में राधिका को चोट लगने के बाद उसने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनने की कसम खाई थी। इसके लिए एल्विश यादव को अपनी प्रेरणा मानती थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मानसिक तनाव और सामाजिक दबाव के चलते दीपक ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। राधिका ने अपने पिता से वादा किया था कि उनकी मेहनत को वह बर्बाद नहीं होने देगी।

उसने अपने पिता से कहा, “पापा, मैंने बहुत खेल लिया। मैं अब पैसे कमाऊँगी। मेरे दिमाग में बहुत कंटेंट है।” उसका सपना था कि वह एल्विश यादव की तरह सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाए।

ACP यशवंत के अनुसार, राधिका अपने हर निर्णय परिवार के कहे अनुसार ही लेती थी। उसके पिता बीते 15 दिनों से इन तानों से परेशान थे कि वह अपनी बेटी की कमाई खा रहे हैं।

पुलिस इस बिंदु पर भी जाँच कर रही है कि राधिका का सोशल मीडिया अकाउंट किसने डिलीट किया। ACP यशवंत का कहना है कि इस ओर भी जाँच की जा रही है कि क्या घर के अन्य सदस्य भी उसकी हत्या में शामिल हैं या नहीं।