बरेली के इज्जतनगर में अस्पताल में एडमिट युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार अस्पताल के डॉक्टर नईम ने उसके साथ छेड़छाड़ की। वह उसका रेप करने की कोशिश में था, लेकिन उसके शोर मचाने के बाद वहाँ से भाग गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता इज्जतनगर की रहने वाली है। उसके भाई ने बताया कि वह बीमार थी। गुरुवार (10 जुलाई 2025) को पीर बहौड़ा स्थित यूनिवर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार (11 जुलाई 2025) को जब वह अस्पताल से घर आई तो उसने बताया कि डॉक्टर नईम ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसका रेप करने की कोशिश की।
प्रकरण के सम्बन्ध में थाना इज्जतनगर, बरेली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है, अग्रेत्तर कार्यवाही प्रचलित है।
— Bareilly Police (@bareillypolice) July 12, 2025
पीड़िता ने बताया कि जब उसने शोर मचाया तो डॉक्टर वहाँ से भाग गया। उसके भाई ने आरोपित डॉक्टर नईम के खिलाफ इज्जतनगर थाने में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। हालाँकि जानकारी के मुताबिक आरोपित नईम फरार है।

