छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई में धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। अब्दुल शहजाद नामक युवक ने गुरुवार (7 अगस्त) की सुबह एक मंदिर में स्थित शिवलिंग को तोड़ने की कोशिश की और फिर हनुमान मंदिर पर लगा झंडा उखाड़कर फेंक दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना को बजरंग दल ने सुनियोजित सांप्रदायिक हमला बताया है। बजरंग दल के कार्यकर्ता पुष्पराज सिंह ने कहा कि आरोपित अब्दुल शहजाद ने मंदिर की प्रतिमाओं को भी नुकसान पहुंचाया है और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव भी किया है।
छत्तीसगढ़ के भिलाई में हिंदू आस्था का हुआ अपमान
— Sudarshan छत्तीसगढ़ (@SudarshanNewsCG) August 7, 2025
माँ तुलसी चौरा में अब्दुल शहजाद ने की तोड़फोड़
हिंदुओं के धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के घासीदास नगर क्षेत्र से घटना सामने आई है।#Hindu pic.twitter.com/SPrp0jNtJ7
वहीं, पुलिस ने आरोपित अब्दुल शहजाद को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की मंशा और संभावित नेटवर्क की जानकारी निकालने का भी प्रयास जारी है। पुलिस ने आरोपित अब्दुल शहजाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

