‘रेजा-रेजा, टुकड़ों में तक्सीम हो गए’: Video में जैश कमांडर का कबूलनामा, ऑपरेशन सिंदूर में मारा गया आतंकी मसूद अजहर का परिवार

ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी मसूद अजहर का परिवार को भारतीय सेना ने मार गिराया था। इस पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने प्रतिक्रिया दी है। उसने कहा कि मसूद अजहर का परिवार टुकड़ों-टुकड़ों में तक्सीम हो गया, रेजा-रेजा हो गया।

मसूद इलियास का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कहता दिख रहा है, “सब कुछ कुर्बान करने के बाद 07 मई 2025 को बहावलपुर के भीतर मौलाना मसूद अजहर की फैमिली के लोग बेवा, बेटे और बच्चे रेजा-रेजा (टुकड़े-टुकड़े) हो गए। टुकड़ों में तक्सीम हो गए।”

उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसमें बहावलपुर भी शामिल था, जहाँ जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय है। भारतीय सेना के हमले में पूरा अड्डा तबाह हो गया। यहीं मसूद अजहर का परिवार भी रहता था।