एशिया कप में हारने के बाद पाकिस्तान अब बदतमीजी पर उतर आया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने इंडियन टीम के कैप्टन सूर्य कुमार के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। यही नहीं यूसुफ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी अपमानजनक बाते कहीं।
पाकिस्तान के टीवी चैनल SAMAA TV पर हैंडशेक विवाद को लेकर चर्चा में बैठे मोहम्मद यूसुफ ने सूर्य कुमार यादव के लिए ‘सूअर कुमार यादव’ शब्द का इस्तेमाल किया। टीवी एंकर ने भी कई बार यूसुफ को टोका लेकिन उसने अपनी बात इसी अपशब्द के साथ जारी रखी। यूसुफ ने भारत और पीएम मोदी को लेकर भी अपमानजनक बाते कहीं, “इंडिया को शर्म आनी चाहिए, जिस तरह से अंपायर को साथ में लाके रेफरी के जरिए टॉर्चर करवा रहे हैं।”
हार का ज़हर पाकिस्तानियों से निगला नहीं जाता…अबे जितनी बार आओगे मैदान में, उतनी बार रगड़ेंगे
— Truth Unplugged (@Truth_Unplugged) September 16, 2025
धर्मांतरण कर मुस्लिम बने मोहम्मद यूसुफ़ ने भारतीय कप्तान SKY को ‘सूअर’ कहा, अंपायर-रेफरी पर कीचड़ फेंका और हद तो तब हो गई जब PM मोदी को भी घसीट लिया ??
गाली-गलौज ही इनकी औक़ात है…… pic.twitter.com/1lCJyqsNG3
यूसुफ सिर्फ यही नहीं रुका, “उसने आगे बोलते हुए कहा, उनकी अंपायर की उंगली चाहे मोदी के दे दी जाए। हम लोग आउट करते थे तो उसकी उंगली नहीं उठती थी।”
14 सितंबर 2025 को भारत से मिली करारी हार के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इसके साथ जब भारत ने बिना हाथ मिलाए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के मुँह पर ड्रेसिंग रूम का दरवाजा बंद किया तो उनकी हार का दुख दोगुना हो गया। तभी से पूरे पाकिस्तान ने रोना मचाया हुआ है और अब तो गंदी गालियओं और अपमानजनक शब्दों पर भी उतर गया है।

