इंदौर में ‘लव जिहाद का कातिल आशियाना’ थीम से बना गरबा पंडाल, सूटकेस-फ्रिज में दिखाई गईं हिंदू लड़कियाँ: ‘हिंदू बेटी बचाओ अभियान’ के तहत शुरू हुई पहल

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक गरबा पंडाल को लव जिहाद का केंद्र बनाया गया। इस पंडाल में ‘लव जिहाद का कातिल आशियाना’ में लव जिहाद से संबंधित मामले दिखाए गए हैं। इस पंडाल में लव जिहाद से जुड़े कुछ मामले की तरह सूटकेस और फ्रिज में हिंदू लड़कियों को प्रतीकात्मक रूप में दिखाया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पंडाल को ‘हिंदू बेटी बचाओ अभियान’ के हिंदू संगठनों ने प्रदर्शित किया है। इस पंडाल को ‘लाडो’ नाम दिया गया है। इस पंडाल में लव जिहाद के खतरों को उजागर करने वाले नारे और संदेश लिखे गए पोस्टर लगाए गए हैं।

अभियान के आयोजकों ने कहा कि यह केवल एक धार्मिक मुद्दा नहीं है बल्कि यह समाज में बेटियों की सुरक्षा और उनके आत्मसम्मान की रक्षा का सवाल है। उन्होंने यह भी कहा कि लव जिहाद के नाम पर होने वाली घटनाएँ न केवल परिवारों को तोड़ती हैं बल्कि समाज में भय और अविश्वास का माहौल भी पैदा करती हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से इंदौर लव जिहाद और धर्मांतरण का अड्डा बन गया है। यहाँ कॉन्ग्रेस पार्षद अनवर कादरी को लव जिहाद के लिए फंडिंग के आरोप में पकड़ा गया था। इसके अलावा आए दिन मुस्लिम युवक पहचान छिपाकर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाने के मामले भी सामने आते रहते हैं।