नाबालिग मुस्लिम ने ‘आरव त्रिवेदी’ बनकर हिंदू लड़की से की दोस्ती, गरबा पंडाल में जाकर उससे की छेड़छाड़: हिंदू संगठनों ने किया पुलिस के हवाले

राजस्थान के बांसवाड़ा में नवरात्र के गरबा पंडाल में एक 16 वर्षीय मुस्लिम लड़के ने हिंदू पहचान लेकर गरबा पंडाल में घुसने गया। यहाँ उसने 17 वर्षीय हिंदू लड़की से छेड़छाड़ की और अपने साथ जाने का दबाव भी बनाया। लड़की की माँ ने लड़के के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुातबिक, घटना शनिवार (27 सितंबर 2025) को क्षेत्र के अंबा माता मंदिर के पास एक गरबा पंडाल की है। वहाँ मौजूद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मुस्लिम लड़के पर शक हुआ और जब उससे पूछताछ की गई तो उसने खुद को ‘आरव त्रिवेदी’ बताकर पहचान पत्र दिखाया। जाँच करने पर पता चला कि पहचान पत्र फर्जी है और लड़का मुस्लिम है।

17 वर्षीय हिंदू लड़की की माँ ने बताया कि यह लड़का पहले कोचिंग में उनकी बेटी से मिला था। उसने वहाँ भी खुद को आरव त्रिवेदी बताकर दोस्ती की और बातचीत के दौरान लड़की से आपत्तिजनक चैट और सामग्री हासिल कर ली। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

शनिवार रात करीब 11:30 बजे जब लड़की गरबा खेलने गई थी तो आरोपित वहाँ पहुँचा और उसका मोबाइल, गाड़ी की चाबी और हेयर क्लिप छीन ली। उसने लड़की पर आधे घंटे तक उसके साथ भागने का दबाव बनाया। लड़की के मना करने पर विवाद हुआ, जिसे देख वहाँ मौजूद लोगों ने लड़के को रोका और पूछताछ की। तब उसकी असली पहचान सामने आई।

पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपित को हिरासत में ले लिया। बांसवाड़ा के उपाधीक्षक गोपी चंद मीणा ने बताया कि पीड़िता की माँ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।