‘सरकार बदली तो हम भी करेंगे वेल्डिंग’: CM योगी के डेंटिंग-पेंटिंग वाले बयान को सुन धमकी दे रहा था मुल्ला, बरेली पुलिस ऑपइंडिया की रिपोर्ट के बाद एक्शन में आई

उत्तर प्रदेश के बरेली में ‘I Love Muhammad’ हिंसा के बाद ऑपइंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट का बड़ा असर हुआ है। एक शख्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘डेंटिंग-पेंटिंग’ वाले एक्शन को लेकर खुली धमकी दी थी। शख्स ने कहा था कि सरकार बदलने पर वह ‘वेल्डिंग’ से इसका जवाब देगा। इस भड़काऊ बयान के सामने आते ही बरेली पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने ट्वीट कर साफ कहा है कि ‘संबंधित व्यक्ति को चिन्हित कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।’

ग्राउंड रिपोर्टिंग में शख्स ने दी खुली धमकी

ऑपइंडिया की ग्राउंड रिपोर्ट में पत्रकार ने बरेली हिंसा पर एक मुस्लिम व्यक्ति से सीएम योगी के एक्शन पर हाल-चाल जानना चाहा। जवाब में मुस्लिम व्यक्ति ने प्रशासन की कार्रवाई को ‘डेंटिंग-पेंटिंग’ बताया। धमकी भरे लहजे में मुस्लिम व्यक्ति ने कहा, “सरकार बदलेगी तो उनकी डेंटिंग-पेंटिंग होगी, जिन्दगी भर कोई मुख्यमंत्री नहीं रहता।”

मुस्लिम व्यक्ति ने कहा कि वह इस ‘डेंटिंग-पेंटिंग’ का जवाब ‘वेल्डिंग’ से देगा। रिपोर्ट में उस मुस्लिम व्यक्ति का पता बिहारीपुर पुलिस चौकी के पीछे वाला मोहल्ला बताया गया है और मोटरसाइकिल का नंबर UP25E-A0547 है।

पुलिस का तत्काल एक्शन और बयान

पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि ‘संबंधित व्यक्ति को चिन्हित कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।’ यह बयान सीधे तौर पर ग्राउंड रिपोर्ट में धमकी देने वाले उस शख्स की तरफ इशारा करता है, जो बिहारीपुर पुलिस चौकी के पीछे वाले मोहल्ले में मिला था।

बरेली में हुई हिंसा के बाद प्रशासन पहले से ही सख्त मूड में है। मौलाना तौकीर रजा की संस्था इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के दफ्तर को सील कर दिया गया है। मौलाना तौकीर का करीबी साथी डॉ नफीस को गिरफ्तार किया गया है। डॉ नफीस पर दंगे की रणनीति बनाने का आरोप है। अब तक 192 नामजद और 3351 अज्ञात उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

पुलिस वीडियो और फोटो के आधार पर गिरफ्तारियाँ कर रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से उपद्रवियों की शिनाख्त का काम जारी है। तीन दिन की बंदी के बाद इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी गई है।