बिहार में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद चुनाव आयोग ने मंगलवार (30 सितंबर 2025) को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। ECI ने यह लिस्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है और मतदाता अपना नाम voters.eci.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
गौरतलब है कि बिहार में 2003 के बाद पहली बार हुए SIR में 65.63 लाख लोगों का नाम काटा गया था। बिहार में SIR से पहले कुल 7.89 करोड़ मतदाता थे और 1 अगस्त को जारी की गई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 7.24 करोड़ मतदाताओं का नाम था।
1 अगस्त के बाद लोगों को दावे और आपत्तियों का समय दिया गया था। जिसमें 36,475 ने नाम जोड़ने और 2.17 लाख ने नाम हटाने का आवेदन दिया था। साथ ही, 16.56 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरकर नया नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया था। जिसमें 1 सितंबर के बाद आए आवेदनों का निष्पादन होना बाकी है।

