‘मोदी मर गए तो क्या राम भी नहीं रहेंगे’: तेलंगाना कॉन्ग्रेस MLA के बयान पर हंगामा, बोले- ‘मोदी कितने दिन जिएँगे, 75 साल के हो चुके हैं’; BJP ने कहा- नफरत की दुकान

तेलंगाना के कॉन्ग्रेस विधायक भूपति रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। रेड्डी ने पीएम मोदी के ‘मरने की इच्छा’ जताई है। रेड्डी ने भगवान श्रीराम का भी अपमान किया।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो भूपति रेड्डी कह रहे हैं, “वो (पीएम मोदी) हमेशा राम के बारे में बात करते हैं, मानो राम का जन्म सिर्फ उन्हीं की वजह से हुआ हो। मानो वो (पीएम मोदी) चले गए तो राम भी चले जाएँगे। अगर मोदी मर गए तो क्या राम का भी अस्तित्व नहीं रहेगा? मोदी और कितने दिन जिएँगे… वो तो 75 साल के हो चुके हैं।”

भूपति रेड्डी के इस अपमानजनक बयान से सोशल मीडिया पर बवाल हो गया है। बीजेपी ने इसे कॉन्गेस की सनातन विरोधी मानसिकता बताया और कहा कि कॉन्ग्रेस बार-बार हिंदुओं पर हमला करती है।

बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “प्रधानमंत्री की माँ को गाली देने के बाद अब वे प्रधानमंत्री मोदी को मरवाना चाहते हैं। मुहब्बत की दुकान या नफरत की?”