आकिब ने घर में घुसकर 15 साल की हिंदू लड़की की माँग में भरा सिंदूर, किडनैप करने की भी कोशिश की: नाबालिग के चिल्लाने पर लोगों ने पीटा, देहरादून का मामला

देहरादून के विकासनगर में आकिब ने एक नाबालिग हिंदू युवती की मांग में जबरन सिंदूर भर कर अपहरण करने की कोशिश की। नाबालिग ने जब शोर मचाया तो आसपास से लोग आ गए। उन्होंने आरोपित की जमकर धुनाई की और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत आकिब पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त नाबालिग के माता-पिता घर पर नहीं थे। इसका फायदा उठाकर आकिब घर में घुसा। हालाँकि नाबालिग का भाई रात ड्यूटी कर घर आया था और सो रहा था। नाबालिग अपने पड़ोसी के घर गई थी। इस बीच आकिब वहाँ आ धमका। उसने फिल्मी स्टाइल में नाबालिग बच्ची की मांग में जबरन सिंदूर भरा और उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा।

पीड़िता के विरोध करने पर उसने उसके साथ बदसलूकी की, कपड़े फाड़ दिए और छेड़खानी की। आरोपित आकिब ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। नाबालिग की माँ ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।