दिल्ली और आसपास के इलाकों में आतिशबाजी के बाद हवा की क्वालिटी 999 पार कर गया। यानी हवा काफी जहरीला हो गया। इसमें साँस लेना बीमारियों को न्योता देना है। सुप्रीम कोर्ट ने यहाँ ग्रीन पटाखा तय वक्त पर फोड़ने की अनुमति दी थी, लेकिन ये खूब फोड़े गए। नतीजा रहा दिल्ली का प्रदूषण दोगुना से ज्यादा बढ़ गया।
देशभर में भी दिवाली खूब मनाई गयी। इस अवसर पर इमारतों को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया तथा घरों में मिट्टी के दीये जलाए गए। रोशनी पर्व पर लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर जवानों के साथ दिवाली मनाई। कोलकाता में काली पूजा की गई। भारत-बांग्लादेश के बॉर्डर पर जवानों ने मोमबत्तियाँ जलाई।
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने दिवाली पर बधाई देते हुए कहा कि हम सब मिलकर रहे, हर व्यक्ति खुश रहे, चाहे वह किसी भी धर्म का क्यों न हो। वहीं लंदन में श्री स्वामी नारायण मंदिर में दिवाली समारोह का आयोजन किया गया। ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध ऑपेरा हाउस को दीयों से सजाया गया।

