क्लिप में सीएम सैनी कह रहे हैं कि उनके पास सारी ‘व्यवस्था’ है। अब राहुल गाँधी इस ‘व्यवस्था’ को ‘वोट चोरी’ से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस सीएम सैनी ने चुनाव से दो दिन पहले, 6 अक्टूबर 2024 को की थी।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "…मैं चाहता हूं कि भारत के युवा, GenZ इसे स्पष्ट रूप से समझें क्योंकि यह आपके भविष्य के बारे में है…मैं भारत में चुनाव आयोग, लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा हूं, इसलिए मैं इसे 100% सबूत के साथ… pic.twitter.com/NLVEIdP4uq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2025
सीएम सैनी क्लिप में कहते हुए दिख रहे हैं, “बीजेपी अकेले सरकार बनाएगी… हमारे पास सारी व्यवस्थाएँ हैं।” अब राहुल गाँधी इसका बतलब अपने तरीके से निकाल रहे हैं। सीएम सैनी के ‘चेहरे की मुस्कान’ और कहे गए ‘व्यवस्था’ शब्द का अर्थ बताते हुए राहुल गाँधी ‘वोट चोरी’ की ओर इशारा करते हैं। राहुल के अनुसार, अगर कोई नेता चुनाव नतीजों से पहले मुस्कुराता है, तो उसने जरूर कुछ गलत किया होगा। उन्होंने कहा, “यह सज्जन बहुत आश्वस्त थे और मुस्कुरा रहे हैं कि बीजेपी ने जो कुछ ‘व्यवस्था’ की है, वह सामने आएगी, जबकि एग्ज़िट पोल कॉन्ग्रेस के पक्ष में थे।”
सीएम नायब सिंह गठबंधन की संभावना पर कर रहे थे बात
ऑपइंडिया को पूरे संदर्भ के साथ यह क्लिप मिली है, ये राहुल गाँधी ने जो हरियाणा चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावे किए हैं उससे बिल्कुल मेल नहीं खाते। नतीजों से पहले 6 अक्टूबर 2024 को एक रिपोर्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम सैनी से पूछा कि क्या बीजेपी सरकार बनाने के लिए किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन करेगी।
#WATCH | Panchkula | Haryana CM Nayab Singh Saini says, "We will not need any kind of alliance, I have said from the very beginning that the BJP will form the govt alone. We have all the arrangements… I am confident that BJP will alone form the government but if we need that… pic.twitter.com/pnQJOgf3p4
— ANI (@ANI) October 6, 2024
सीएम ने जवाब में कहा, “हमें किसी भी तरह के गठबंधन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। मैंने शुरू से ही कहा है कि भाजपा अकेले सरकार बनाएगी। हमारे पास सारे इंतज़ाम हैं… मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा अकेले सरकार बनाएगी, लेकिन अगर हमें इसकी (गठबंधन की) ज़रूरत पड़ी तो हम इस पर विचार करेंगे; हमारे पास सारे इंतज़ाम हैं।”

