ट्रंप पर झूठ फैलाने के बाद मुश्किल में BBC, DG और CEO को देना पड़ा इस्तीफा: अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया ‘भ्रष्ट पत्रकार’

बीबीसी के डायरेक्टर जनरल टिम डेवी और न्यूज सीईओ डेबोरा टर्नेस ने इस्तीफा दे दिया है। ये इस्तीफा अमेरिका के राष्ट्रपति के फुटेज को एडिट करने को लेकर हुए विवाद के बाद आया है। राष्ट्रपति ट्रंप के 2021 में दिए एक भाषण के क्लिप को काँट-छाँट कर डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया था। इससे ऐसा लग रहा था कि उन्होंने हिंसा को बढ़ावा दिया।

राष्ट्रपति ट्रंप की बीबीसी में इस्तीफे के बाद आई प्रतिक्रिया

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीबीसी के बॉस टिम डेवी समेत शीर्ष अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है या उन्हें निकाल दिया गया है। क्योंकि इनलोगों ने 6 जनवरी 2025 के उनके भाषण में छेड़छाड़ की थी। उन्होंने “पत्रकारों” को बेनकाब करने के लिए द टेलीग्राफ का धन्यवाद भी किया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “ये बेहद बेईमान लोग हैं, जिन्होंने राष्ट्रपति चुनाव पर असर डालने की कोशिश की। लोकतंत्र के लिए यह बुरी बात है!”

टेलीग्राफ ने बीबीसी के एक लीक हुए पेपर को प्रकाशित किया, जिसमें बताया गया था कि पैनोरमा कार्यक्रम ने अमेरिकी राष्ट्रपति के भाषण के दो हिस्सों को इस तरह से संपादित किया था कि ऐसा लगे कि वह जनवरी 2021 में कैपिटल हिल दंगे का समर्थन कर रहे थे।

ब्रिटेन के राजनीतिक नेताओं ने उम्मीद जताई कि इन इस्तीफों से बदलाव आएगा। ऐसा पहली बार हुआ है जब बीबीसी न्यूज के महानिदेशक और प्रमुख दोनों ने एक ही दिन इस्तीफा दिया है।

(फोटो साभार- बीबीसी)

बीबीसी के बॉस का इस्तीफा

अपने इस्तीफे में डेवी ने कहा, “दूसरे संस्थानों की तरह बीबीसी भी परफेक्ट नहीं है। हमें ओपन, जवाबदेह और पारदर्शी रहना है..हालाँकि इस्तीफे की ये एकमात्र वजह नहीं है, लेकिन मौजूदा बहस का इसमें स्वाभाविक रूप से अहम योगदान है..मुझे जिम्मेदारी लेनी होगी”

6 जनवरी 2021 को दिए भाषण से छेड़छाड़ करते हुए इसके क्लिप को काट कर जोड़ा गया था। इससे ऐसा लग रहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप ने यूएस कैपिटल पर हुए हमले को बढ़ावा देने की कोशिश की। यहाँ लोग चुनाव हार जाने के बावजूद ट्रंप के राष्ट्रपति बनाए जाने की माँग कर रहे थे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने जिस भाग का बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में एडिट किया गया है। उसमें ट्रंप अपने समर्थकों से कह रहे थे कि वे उनके साथ यूएस कैपिटल तक चलेंगे और अंत तक लडेंगे। ट्रंप ने कहा कि वो अपने साहसी सीनेटरों, कॉन्ग्रेस के प्रतिनिधियों और महिलाओं की ‘जय-जयकार’ करने जा रहे हैं।

‘ट्रंप: ए सेकेंड चांस?’ डॉक्यूमेंट्री में एडिटेड भाषण था

‘ट्रंप: ए सेकेंड चांस?’ नाम से एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई थी, जिसमें इस एडिटेड भाषण को शामिल किया गया था। पिछले साल अमेरिका में चुनाव से एक सप्ताह पहले बीबीसी ने इसे प्रसारित किया था।

दरअसल एक हफ्ते पहले डेली टेलीग्राफ में खुलासा होने के बाद बीबीसी एडिटोरियल स्टैंडर्ड कमेटी के पूर्व सलाहकार माइकल प्रेस्कॉट ने चिंता जाहिर की थी। रविवार 9 नवंबर 2025 को ब्रिटेन के संस्कृति मीडिया और खेल मंत्री लिसा नंदी ने इन आरोपों को ‘अविश्वसनीय रूप से गंभीर’ बताया था। इसके बाद ये इस्तीफा सामने आया है।