360 Kg विस्फोटक, कई AK-47 राइफल और दर्जनों कारतूस: भारत को दहलाने का प्लान कर रहे थे आदिल-शकील, J&K पुलिस ने फरीदाबाद से जब्त किए हथियार

फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से 360 किलो विस्फोटक और एके-47 के साथ दर्जनों कारतूस बरामद किए गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित कश्मीरी डॉक्टर मुजाहिल शकील को गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले यूपी के सहारनपुर से डॉक्टर आदिल अहमद राथर को जैश ए मोहम्मद से संबंधों के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। वह अंबाला रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में काम करता था। अनंतनाग का रहने वाला ये डॉक्टर जैश ए मोहम्मद के नेटवर्क को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था। उससे ही फरीदाबाद के डॉक्टर शकील की जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस को मिली।

कमरे में सामान रखता था डॉक्टर शकील

उसकी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में शकील के फरीदाबाद में रहने की जानकारी मिली थी।वह भाड़े में कमरा लिया था। इसका इस्तेमाल सामान रखने के लिए करता था। उसके कमरे से 14 बैग बरामद किए गए हैं। इसमें 300 किलो विस्फोटक, एके 47 राइफल, कारतूस और कैमिकल बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि करीब 3 महीने पहले डॉक्टर शकील ने ये कमरा किराए पर लिया था। छापेमारी के लिए 10 से 12 गाड़ियाँ पहुँची थी। इस मामले में जम्मू कश्मीर, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश तक तार जुड़े हुए हैं। इससे पहले गुजरात से तीन आतंकी पकड़ाए थे।