वह शादी का दबाव बनाने लगी। वह लड़के घर पहुँच गई। तब उसे पता चला कि वह जिसे पवन मान कर जिससे प्यार करती है, वह दरअसल शोएब अब्बासी है।अब युवती पर इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया जा रहा है।
युवती के मुताबिक, शोएब के घर पहुँचने पर उसके घरवालों ने युवती को मारा-पीटा और घर से भगा दिया। शोएब अब लड़की पर इस्लाम कबूल करने का दबाव बना रहा है। युवती का कहना है कि उससे शोएब ने कहा है कि अगर उसने इस्लाम कबूल नहीं किया तो उसे बदनाम कर देगा और कहीं मुँह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा।
बरेली के बारादरी क्षेत्र का ये लव जिहाद का मामला है। 2024 में एक पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई थी। उसने अपना नाम पवन बताया था। वह हाईस्कूल तक पढ़ा है और डेयरी में काम करता है।दोनों के बीच दोस्ती हुई और फोन पर बातें होने लगी। इसके बाद शोएब ने हिन्दू युवती से शादी की बात की और परिजनों से बात करने का भरोसा दिलाया।
युवती को झाँसे में लेकर उसने शारीरिक संबंध बनाए। युवती के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी कराया। इस दौरान ही वह उसके घर पहुँच गयी, तब शोएब का भांडा फूट गया। युवती के मुताबिक, शोएब पहले से शादीशुदा है। उसके बच्चे हैं।
शोएब के घरवालों को जब युवती के बारे में पता चला तो उनलोगों ने उसे मार-पीट कर भगा दिया। शोएब ने उससे कहा कि उसे मुस्लिम बनना पड़ेगा। अगर इस्लाम कबूल नहीं किया तो कहीं का नहीं छोड़ेगा, उसे बदनाम कर देगा।
युवती का आरोप है कि पुलिस वाले उसकी शिकायत नहीं दर्ज कर रहे हैं। इसलिए उसने सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।

