मुस्लिम सहेली ने हिंदू युवती का वीडियो बनाकर अनस खान को सौंपा, ब्लैकमेल कर रेप-पैसों की उगाही: धर्मांतरण का भी डाला दबाव, जबलपुर में गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के छतरपुर में मुस्लिम सहेली के घर पर नहाना हिंदू युवती को भारी पड़ गया। क्योंकि मुस्लिम सहेली ने उसके नहाने का वीडियो बनाकर अनस नाम के मुस्लिम युवक को दे दिया, जिसके बाद अनस ने हिंदू लड़की का दैहिक और आर्थिक शोषण शुरू कर दिया। वो 23 साल की पीड़ित युवती पर धर्मांतरण का भी दबाव बनाने लगा। तंग आकर युवती ने हिंदूवादी संगठन से इसकी शिकायत की, जिसके बाद अनस को रंगे हाथों होटल से गिरफ्तार कर लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनस खान उसे मटन बिरयानी के नाम पर बीफ खाने का दबाव डालता था। होटल रूम में अनस ने युवती का रेप करने की भी कोशिश की। उसके पकड़े जाने के बाद उसकी जेब से अनैतिक वस्तुएँ, बिरयानी, ब्लैकमेलिंग के सबूत भी मिले। पीड़ित ने बताया कि शुरुआत में अनस ने पीड़ित के भाई के इलाज के नाम पर बातचीत शुरू की, फिर मुस्लिम सहेली के बनाए वीडियो के माध्यम से वो ब्लैकमेल करने लगा।

न्यूड वीडियो- फोटो दिखा अनस खान कर रहा था ब्लैकमेल

परेशान होकर युवती ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बताया। घटना वाले दिन जब लड़की पैसे लेकर होटल पहुँची, तब आरोपित अनस खान को पकड़ लिया गया। उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने छेड़छाड़ समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

नहाने का वीडियो मुस्लिम सहेली ने बनाया था

युवती का कहना है कि कुछ वक्त पहले एक मुस्लिम सहेली के घर वह गई थी। उसके घर पर ही नहाया और तैयार हुई। नहाते वक्त उसका न्यूड वीडियो उसकी सहेली ने बनाया और युवक को दे दिया। वीडियो और फोटो दिखाकर युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती के मुताबिक उससे 10000 रुपए युवक ले चुका है और अब 35000 रुपए की माँग कर रहा था। यहाँ तक कि पैसे लेने के लिए उसे होटल में बुलाया और रेप करने की कोशिश की।

युवती के मुताबिक, अनस खान के मोबाइल में कई युवतियों की न्यूड तस्वीरें और वीडियो है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। फिलहाल युवती की शिकायत के आधार पर अनस खान समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।