‘10 रुपए वाला बिस्कुट’ डायलॉग से फेमस शादाब जकाती पर नाबालिग संग अभद्रता का आरोप: Video वायरल होने पर माँगी माफी, पुलिस कर रही मामले की जाँच

वायरल डायलॉग ’10 रुपए वाला बिस्कुट कितने का है जी’ से मशहूर हुए मेरठ का सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती एक नए विवाद में घिर गया है। उस पर एक वीडियो में नाबालिग बच्ची से उसकी माँ के लिए अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगा है। मामले में इंचौली थाने में अनीस नामक ग्रामीण की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विवादित वीडियो में शादाब एक बच्ची के दुकान पर आने के बाद उसकी माँ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते दिखते हैं। इसके बाद वह उसके घर तक पहुँचकर भी अश्लील बातें करते नजर आता हैं। इसी आधार पर भाजपा नेता राहुल ठाकुर और अन्य लोगों ने DGP, महिला आयोग और पुलिस से कार्रवाई की माँग की।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सभी तथ्यों की जाँच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, शादाब जकाती ने मीडिया के सामने कहा कि उसका उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं था और यदि किसी को वीडियो गलत लगा हो तो वह इसके लिए माफी चाहता है। साथ ही उसने विवादित वीडियो सोशल मीडिया से हटा दिया है।