NIA ने लखनऊ में आतंकी डॉक्टर शाहीन के घर की छापेमारी, अब्बू-भाई से हुई पूछताछ: इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और मोबाइल किए गए जब्त

दिल्ली ब्लास्ट और फरीदाबाद आतंकी डॉक्टर मॉड्यूल का मास्टरमाइंड गिरफ्तार महिला डॉक्टर शाहीन के घर पर एनआईए ने गहन तलाशी ली। एनआईए की टीम के साथ एटीएस भी मौजूद थी।

डॉक्टर शाहीन के भाई डॉक्टर शोएब और उसके अब्बू सईद अंसारी से भी पूछताछ की गई है। एनआईए ने घर में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कब्जे में ले लिए। एनआईए ने फिलहाल इस तलाशी पर कोई जानकारी नहीं दी है।

इस दौरान पूरे मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात की गई। डॉक्टर शाहीन का घर लखनऊ के लालबाग के खंदारी बाजार इलाके में है। इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने 11 नवंबर 2025 को इस घर पर छापा मारा था।

मीडिया में शाहीन के पिता ने कहा था कि उन्हें अपनी बेटी के कारगुजारियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। टीम 1 दिसंबर को कई घंटों की छानबीन के बाद सुबह 11.42 बजे घर से बाहर निकली।