तेलंगाना के कॉन्ग्रेसी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक बार फिर से सनातन और हिंदुओं के खिलाफ आग उगली है। रेवंत रेड्डी ने हिंदुओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि हर व्यक्ति और हर काम के लिए एक अलग भगवान होता है। बीजेपी ने उनके बयान को हिंदू भावनाओं का अपमान बताते हुए तुरंत माफी की माँग की है।
एक कार्यक्रम में रेड्डी ने कहा, “हिंदू कितने भगवानों को मानते हैं? तीन करोड़ हैं? इतने सारे क्यों हैं? जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए एक भगवान हैं………..हनुमान। जो लोग दो बार शादी करते हैं उनके लिए एक अलग भगवान हैं और जो लोग शराब पीते हैं उनके लिए एक अलग भगवान हैं। मुर्गी की बलि के लिए एक अलग…. दाल और चावल के लिए एक है। हर ग्रुप का अपना भगवान है।”
?హిందూ దేవుళ్ళను అపహాస్యం చేయడం ప్రతి ఒక్కడికి ఒక ఫ్యాషన్ అయిపోయింది.
— Rakesh Reddy Anugula (@RakeshReddyBRS) December 2, 2025
?ఒక ముఖ్యమంత్రి స్థాయిలో ఉండి కోట్ల మంది హిందువుల మనోభావాలు దెబ్బతినే విధంగా @revanth_anumula రేవంత్ రెడ్డి గారు దేవుళ్ళ పైన కారెడ్డాలాడుతూ మాట్లాడడం దురదృష్టకరం.
?ఏ ఎండకు ఆ గొడుగు పట్టే రేవంత్ రెడ్డి… pic.twitter.com/zMGmVBEA4e
रेड्डी का ये बयान एक पार्टी एक्जीक्यूटिव मीटिंग के दौरान आया, जहाँ वे कॉन्ग्रेस की विविधता पर बोल रहे थे। उन्होंने हिंदू धर्म की बहुलता का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे देवताओं में वैरायटी है, वैसे ही पार्टी में विचारधाराओं का समावेश होना चाहिए।
रेवंत रेड्डी पर बीजेपी ने किया पलटवार
रेवंत रेड्डी का बयान आते ही बीजेपी ने आक्रामक रुख अपनाया। बीजेपी नेता चिक्कोटी प्रवीण ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, “राज्य भर के हिंदू रेड्डी की टिप्पणी से शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। कॉन्ग्रेस और रेवंत रेड्डी को शर्म नहीं आई। हर सभा में वे कहते हैं कि कॉन्ग्रेस सिर्फ मुस्लिमों की वजह से है। मुख्यमंत्री को तुरंत माफी माँगनी चाहिए और अपना बयान वापस लेना चाहिए।” भाजपा ने इसे ‘हिंदूफोबिक डीएनए’ करार दिया।
पहले भी हिंदुओं पर आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं रेड्डी
ये पहली घटना नहीं है। पिछले साल रेड्डी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था, “जो भगवान की फोटो लेकर कुछ माँगता है, वो हिंदू नहीं, भिखारी है। भगवान मंदिर में होना चाहिए और श्रद्धा इंसान के दिल में। ऐसे लोग ही सच्चे हिंदू हैं। लेकिन बीजेपी नेता तो सड़कों पर भगवान की तस्वीर रखकर वोट माँगते हैं।” तब भी भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी।
‘मुस्लिम मतलब कॉन्ग्रेस और कॉन्ग्रेस मतलब मुस्लिम’ भी बोल चुके हैं रेड्डी
कॉन्ग्रेस नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी न सिर्फ हिंदू विरोधी बयान देते रहे हैं, बल्कि मुस्लिमों के पक्ष में भी लगातार वो बयान देते रहे हैं। अभी कुछ समय पहले उन्होंने कहा था, “मुस्लिम मतलब कॉन्ग्रेस और कॉन्ग्रेस मतलब मुस्लिम। आज कॉन्ग्रेस की ताकत, तेलंगाना सरकार की ताकत, उनके मुस्लिम भाई-बहन हैं।”
बहरहाल, कॉन्ग्रेस पार्टी नेता अब बयान को संदर्भ से जोड़कर सफाई देने की कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि सोशल मीडिया पर #RevanthApologize ट्रेंड करने लगा और लोग रेवंत रेड्डी पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

