उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर 26 सितंबर 2025 को हुई भीषण हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने इस हिंसा के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा समेत 90 आरोपितों के खिलाफ कुल 7 मुकदमों में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर दी है। इन सभी आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार, यह चार्जशीट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और एडीजे-5 की कोर्ट में दाखिल की गई है। इस हिंसा के बाद कुल 12 मुकदमे दर्ज हुए थे, जिनमें से बाकी बचे 5 मुकदमों में भी जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
आपको बता दें कि इस हिंसा के बाद एसआईटी (SIT) गठित की गई थी, जिसने लगभग ढाई महीने की जाँच के बाद यह कार्रवाई की है। इस बीच, मौलाना तौकीर रजा पर हाल ही में एक जमीन विवाद के मामले में एक और नया केस दर्ज किया गया है।

