चंगाई सभा में ईसाई बनने को किया जा रहा ब्रेनवॉश, हिंदू संगठन ने किया विरोध: पुलिस ने दर्ज की FIR, MP के जबलपुर का मामला

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में ईसाई धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहाँ कुंडम थाना क्षेत्र की कुंडम बस्ती में चंगाई सभा आयोजित कर जनजातीय समाज को ईसाई बनने के लिए ब्रेनवॉश किया जाता है। हिंदू संगठन ने 9 मिनट का वीडियो जारी कर मामले की जानकारी दी है।

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने चंगाई सभा का विरोध किया। संगठन ने बताया कि लंबे समय से चंगाई सभा का आयोजन किया जा रहा था। मंगलवार (16 दिसंबर 2025) को हिंदू संगठन में मौके पर पहुँचकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं को देखकर सभा में पहुँचे लोग भागने लगे। मौके से बाइबल भी मिली।

कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण में शामिल दंपति राजेंद्र और दीपा कोल के खिलाफ कुंडेश्वर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। संगठन का आरोप है कि इलाज का लालच देकर ईसाई बनने के लिए ब्रेनवॉश किया जा रहा था। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।