बिहार के पटना में तीन बच्चों के अब्बू मोहम्मद रुस्तम ने सोनू बनकर नर्सिंग की छात्रा को फँसाया। फिर उसके साथ पहली मुलाकात में ही शारीरिक संबंध बनाए। अब 9 महीने बाद सच्चाई सामने आने पर युवती ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने प्लानिंग कर आरोपित को धर दबोचा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरा मामला एक गलत फोन कॉल से शुरू हुआ। रुस्तम ने एक बार गलत नंबर पर फोन मिला दिया और दूसरी तरफ लड़की बोली। रुस्तम ने अपना नाम सोनू बताया और बार-बार लड़की को कॉल करने लगा। कुछ समय बाद रुस्तम ने लड़की को एक होटल में बुलाया और शादी का झाँसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
युवती ने कहा कि जब उसने रुस्तम पर शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। तब युवती ने रुस्तम के बारे में पूरी जानकारी खंगालनी शुरू की, तो पता लगा की वह पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। इसके बाद युवती ने उससे दूरी बना ली। लेकिन रुस्तम बार-बार उसके कॉल करता और बात करने का दबाव बनाता।
रुस्तम ने युवती से बदला लेने के लिए उसके न्यूड वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए। युवती ने 12 दिसंबर 2025 को जक्कनपुर थाने पहुँचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने युवती से रुस्तम का नंबर अनब्लॉक कराया। फिर रुस्तम ने युवती को फोन कर बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया, वहाँ सादे कपड़े में खड़े पुलिसकर्मियों ने रुस्तम को धर दबोचा।

