PM मोदी ने किया इथियोपिया की संसद को संबोधित, 18वीं बार विदेशी संसद में संबोधन: कहा- दोनों देशों के राष्ट्रगीत में मातृभूमि पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी इथियोपिया यात्रा के दूसरे दिन बुधवार (17 दिसंबर 2025) को इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी का इथियोपिया की संसद को संबोधित करने का ये 18वाँ मौका है, जब वो विदेशी धरती पर उसकी संसद को संबोधित कर रहे हैं।

इथियोपिया की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ और इथियोपिया का राष्ट्रीय गान, दोनों में हमारी भूमि को माता के रूप में संबोधित किया गया है। ये हमें अपनी विरासत, संस्कृति और सुंदरता पर गर्व करने और मातृभूमि की रक्षा करने के लिए प्रेरित करते हैं।”

पीएम मोदी ने इथियोपिया को शेरों की धरती बताया।

यात्रा के पहले दिन मंगलवार (16 दिसंबर 2025) को पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ, जहाँ इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद ने एयरपोर्ट पर खुद उन्हें रिसीव किया और होटल तक गाड़ी खुद चलाकर ले गए। इसके बाद विज्ञान संग्रहालय का दौरा किया।

दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता में भारत-इथियोपिया संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया। कई समझौते साइन हुए, जिनमें विकास, व्यापार और तकनीक शामिल हैं।

इथियोपिया के पीएम अबी अहमद ने पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया, जो दुनिया का पहला ऐसा सम्मान है। यह पीएम मोदी को मिला 28वाँ विदेशी राज्य सम्मान है। सम्मान समारोह में पीएम मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित किया।

पीएम मोदी की यह यात्रा जॉर्डन से शुरू हुई तीन देशों की टूर का हिस्सा है, जो वैश्विक दक्षिण के लिए मजबूत साझेदारी का संदेश देगी। पीएम संसद में भारत को ‘लोकतंत्र की माँ’ बताते हुए वैश्विक दक्षिण की भूमिका पर विचार साझा करेंगे। इस दौरान वो भारतीय प्रवासी समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।