सिर्फ रमीज नहीं, पूरा गैंग KGMU में कर रहा धर्मांतरण की साजिश: UP महिला आयोग की अध्यक्ष का दावा, कहा- मददगारों को जमीन से भी खोदकर निकालेंगे

उत्तर प्रदेश में लखनऊ स्थित KGMU में लव जिहाद और धर्मांतरण मामले को लेकर यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कुलपति सोनिया नित्यानंद से मुलाकात की है। बैठक के दौरान महिला की आयोग की अध्यक्ष ने मामले में अब तक की सारी जानकारी हासिल की।

मीडिया से बातचीत करते हुए बबीता चौहान ने कहा कि जो भी शुरुआती जानकारी सामने आई हैं, उससे लगता नहीं कि यह मामला किसी एक व्यक्ति तक सीमित है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गैंग की साजिश लगती है, जो भी आका होगा वह बेनकाब किया जाएगा। महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि प्रकरण को लेकर वह सीएम योगी से भी मिलेंगी।

बता दें कि यह मामला kGMU के रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक से जुड़ा है। जिसने जूनियर डॉक्टर को प्रेमजाल में फँसाया और शादी का झाँसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। फिर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। बाद में सामने आया कि वह पहले से शादीशुदा है। मामला सामने आने के बाद KGMU ने रेजिडेंट डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है।