गुजरात के साणंद तालुका के कलाणा गाँव में मंगलवार (30 दिसंबर 2025) को मुस्लिम भीड़ ने हिंदुओं पर पत्थरबाजी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच पुराने रंजिश को लेकर विवाद शुरू हुआ। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ मुस्लिम युवक छत से पत्थर फेंकते और अश्लील इशारे करते नजर आ रहे हैं।
અમદાવાદ જિલ્લામાં આવેલ સાણંદના કલાણા ગામે મુસ્લિમ ટોળાએ હિંદુઓ પર કર્યો જીવલેણ હુમલો, ધાબે ચડીને પથ્થરમારો કરતા દેખાયા…
— ઑપઇન્ડિયા (@OpIndia_G) December 30, 2025
જેહાદીઓના હુમલામાં અનેક થયા ઘાયલ, જેમને સારવાર માટે હોસ્પિટલ ખસેડાયા…
હાલ આખા વિસ્તારમાં ચુસ્ત પોલીસ બંદોબસ્ત, 42ની કરાઈ અટકાયત…
Sanand | Kalana… pic.twitter.com/itDGq0D1HG
सामने आया कि सोमवार (29 दिसंबर 2025) की रात भी पत्थरबाजी हुई, लेकिन तब मामला सुलझा लिया गया। हालाँकि, मंगलवार सुबह दोनों गुट फिर आमने-सामने आ गए और पत्थरबाजी शुरू हो गई। पत्थरबाजी में कई गाड़ियों के शीशे भी टूटे। घटना के मद्देनजर एसपी और डीएसपी समेत पुलिस का एक बड़ा काफिला गाँव में तैनात किया गया है।
पुलिस ने गाँव में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस से बचने के लिए गाँव के बाहरी इलाकों के खेतों में छिपे सभी लोगों को पकड़ लिया गया। अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस के अनुसार, 42 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा गाँव में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर जब्त किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, कलाना गाँव में रहने वाले युवकों के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा है। इसके बाद सोमवार को एक समुदाय के युवक ने दूसरे समुदाय के युवक को यह कहते हुए पीट कि ‘मुझे क्यों देख रहे हो?’ इसके बाद दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ गए और लड़ने लगे। पुलिस ने दोनों समुदायों के लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

