अवैध मस्जिद की आड़ में रहमान-उमर-अब्दुल्ला चला रहे थे धर्मांतरण का धंधा, MP पुलिस ने किया गिरफ्तार: खाते में लाखों रुपयों की विदेशी फंडिंग का भी खुलासा

मध्यप्रदेश के सतना जिले से धर्मांतरण का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। धारकुंडी थाना क्षेत्र के झखौरा गाँव में पुलिस ने एक कथित अवैध मस्जिद और धर्मांतरण केंद्र पर कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्टेस के अनुसार, गाँव में काफी समय से धर्मांतरण की गतिविधियाँ चलने की खबरें आ रही थीं। हाल ही में हुए एक विवाद के बाद पुलिस ने जब जाँच शुरू की, तो पता चला कि यहाँ लोगों को बहला-फुसलाकर और लालच देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। पकड़े गए तीनों आरोपित खुद भी करीब 10 साल पहले धर्मांतरित कर मुस्लिम बने थे। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम लालमन चौधरी (अब अब्दुल रहमान), विजय भारती (अब मोहम्मद उमर), दीनानाथ चौधरी (अब अब्दुल्ला) है।

फंडिंग का बड़ा कनेक्शन

जाँच में सबसे हैरान करने वाली बात पैसों का लेन-देन है। पुलिस को पता चला है कि अकेले साल 2025 में आरोपितों के खातों में 8 से 9 लाख रुपए जमा हुए थे। पुलिस को शक है कि इस काम के लिए कई राज्यों से आर्थिक मदद (फंडिंग) भेजी जा रही थी। यह पूरा काम एक सुनियोजित नेटवर्क की तरह किया जा रहा था।

कैसे जाल बिछाते थे आरोपित?

पुलिस के अनुसार, ये आरोपित गरीब और भोले-भाले लोगों को अलग-अलग तरह के प्रलोभन (लालच) देते थे। उन पर धर्म बदलने का दबाव बनाया जाता था और इस काम में उन लोगों की मदद ली जाती थी जो पहले ही अपना धर्म बदल चुके थे।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ ‘मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। फिलहाल उनके बैंक खातों, मोबाइल संपर्कों और पूरे नेटवर्क की बारीकी से जाँच की जा रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।