जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग के दौरान गुरुवार (01 जनवरी 2026) को एक बड़ा विवाद हो गया, जब एक क्रिकेटर को मैच के दौरान अपने हेलमेट पर फिलिस्तीन का झंडा लगाए हुए देखा गया। खिलाड़ी की पहचान मुहम्मद फुरकान भट के रूप में हुई है। इस घटना के सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फुरकान भट को पूछताछ के लिए तलब किया है।
#BreakingNews: जम्मू में क्रिकेट लीग में विवाद, फुकरान के हेलमेट पर फिलिस्तानी झंडा लगा..आयोजक जाहिद से होगी पूछताछ#JammuKashmir #Cricket #Palestine | @A_suryavanshi_ pic.twitter.com/CEUewkqVRE
— Zee News (@ZeeNews) January 1, 2026
पुलिस अधिकारी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कर पाए हैं कि खिलाड़ी ने यह कदम किस उद्देश्य से उठाया और इसके पीछे क्या मंशा थी। मामले की जाँच के दायरे में अब पूरी जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग भी आ गई है।
लीग के आयोजक जाहीद भट से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है और जानकारी मिलने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

