नेपाल में शनिवार (04 जनवरी 2026) को सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील ने सांप्रदायिक अशांति फैला दी। भारत से सटे जिलों में तनाव का माहौल है। स्थिति तब और बिगड़ गई जब दो मुस्लिम युवकों ने हिंदू भगवान को गाली देते हुए रील अपलोड की, जिसके बाद से हिंदुओं में आक्रोश है। हाल यहाँ तक बिगड़ गए कि नेपाल सरकार को प्रभावित जिलों में कर्फ्यू लगाना पड़ा। भारत-नेपाल बॉर्डर को भी सील किया गया है।
🔴#BREAKING | Unrest In Nepal Town After Mosque Vandalised, Border With India Sealedhttps://t.co/stIn79fS86
— NDTV (@ndtv) January 6, 2026
NDTV's @prabhakarjourno joins @VedikaS with more details pic.twitter.com/VWbhDQ98XU
हिंदू देवी-देवता पर अपमानित वीडियो से मचा बवाल
मामला धनुषा जिले की कमला नगरपालिका से शुरु हुआ, जहाँ दो मुस्लिम युवकों हैदर अंसारी और अमानत अंसारी ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाली रील वीडियो पोस्ट कीं, जो कि तेजी से वायरल हुई। इससे हिंदुओं की भावनाएँ आहत हुईं और इलाके में आक्रोश फैल गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस वीडियो ने सारी हदें पार कर दीं और समुदायों के बीच शांतिपूर्ण संबंधों को नुकसान पहुँचाया है। आक्रोश बढ़ने पर इलाके के लोगों ने दोनों युवकों को ढूँढ निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन हरकतों से सख्ती से निपटा नहीं गया तो कानून-व्यवस्था की समस्या आसानी से पैदा हो सकती है।
गिरफ्तारियों के बाद स्थिति शांत होने के बजाए और बिगड़ गई। कमला के सखुवा मारन इलाके में एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गई। इस घटना ने पहले से ही तनावपूर्ण माहौल को और भड़का दिया और सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई। विरोध प्रदर्शन जल्द ही धनुषा से आगे बढ़कर परसा जिले तक फैल गया और कई कस्बों और गाँवों में आक्रोश देखने को मिला।
हिंदू संगठनों ने कहा कि हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने वाली वीडियो अशांति का मूल कारण थीं और कहा कि तोड़फोड़ की घटना ने समुदायों के बीच भय और अविश्वास को बढ़ाकर स्थिति को और भी बदतर बना दिया है।
बिरगुंज में भड़की हिंसा
भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित एक प्रमुख व्यापारिक शहर बीरगंज में स्थिति हिंसक हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ की। झड़पों के कारण इलाके में दहशत फैल गई, जिससे दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ीं।
स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कई आँसू गैस के गोले दागे। हिंसा बढ़ने पर परसा जिला प्रशासन ने बीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया। सुरक्षा एजेंसियां आगे की झड़पों को रोकने और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लगातार जमीनी स्थिति पर नजर रख रही हैं।
भारत-नेपाल बॉर्डर किया सील
बीरगंज बिहार के रक्सौल से पास होने के चलते भारतीय अधिकारियों के लिए गंभीर सुरक्षा चिंताएँ खड़ी कर दीं। इसीलिए भारत ने सुरक्षा कड़ी कर दी और अशांति को फैलने से रोकने के लिए भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया।
सशस्त्र सीमा बल (BSF) ने सीमा पार नागरिकों की सामान्य आवाजाही पर रोक लगा दी, केवल आपातकालीन सेवाओं को ही अनुमति दी गई। मैत्री पुल पर कड़ी जाँच की जा रही है, जिसमें हर व्यक्ति और वाहन की गहन जाँच हो रही है। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए खोजी दस्ते भी तैनात किए गए हैं।
सहदेवा, महादेवा, पंतोका, सिवान टोला और मुशर्वा जैसे संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि सीमा पर हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक सुरक्षा कड़ी बनी रहेगी।

