पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के हिंगलगंज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस इलाके में ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं जिनमें बीजेपी नेता तरुण मंडल का सिर काटने की धमकी दी गई है। पोस्टरों में यह भी लिखा है कि यदि विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी यहाँ कोई सभा करते हैं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई ने X पर यह पोस्टर शेयर किए हैं। बीजेपी ने लिखा, “सिर काट दिए जाएँगे – TMC की नफरत की राजनीति बेनकाब! हिंगलगंज में लोकतंत्र का मुखौटा पूरी तरह उतर चुका है। ऐसे पोस्टर सामने आए हैं जिनमें बीजेपी नेता तरुण मंडल का खुलेआम सिर काटने की धमकी दी गई है और चेतावनी दी गई है कि अगर विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी सार्वजनिक सभा करेंगे तो खून-खराबा होगा।”
बीजेपी ने लिखा, “यही वह कट्टरपंथी प्लेबुक है जिसके सहारे आज ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल चलाया जा रहा है। यहाँ न तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, न बोलने की आजादी और न असहमति जताने का अधिकार। ममता बनर्जी के बंगाल में अगर आप सरकार का विरोध करने की हिम्मत करते हैं या कोई लोकतांत्रिक रैली आयोजित करना चाहते हैं, तो उसकी सजा मौत की धमकी है!”
"MUNDU KATA HOBE" (HEADS WILL BE SEVERED) — TMC'S POLITICS OF HATE EXPOSED!
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) January 6, 2026
In Hingalganj, the mask of democracy has completely fallen off. Posters have surfaced openly threatening to BEHEAD BJP leader Tarun Mandal, warning of bloodshed if LoP Suvendu Adhikari holds a public… pic.twitter.com/ftVumx0GF1
पार्टी ने अपने पोस्ट में लिखा, “ये कट्टरपंथी धमकियाँ सिर्फ एक ही बात साबित करती हैं- TMC डरी हुई है। उन्हें पता है कि पश्चिम बंगाल में जमीन उनके पैरों के नीचे से खिसक चुकी है। राजनीतिक रूप से लड़ने में असमर्थ होकर, उनके कार्यकर्ताओं ने आवाजों को दबाने के लिए बर्बर डराने-धमकाने के हथकंडे अपनाए हैं।” बीजेपी का कहना है कि पार्टी गुंडों से डरने वाली नहीं है। पार्टी ने 2026 में TMC को सत्ता से बाहर करने की बात भी कही है।

