इंदौर में इस्लाम कबूल कर निकाह करने का दबाव बनाने वाले कॉल सेंटर के मैनेजर मोहम्मद अब्दुल सलाम को हिन्दू महिला ने चप्पलों से पीटा। महिला उसी कॉल सेंटर में काम करती थी, लेकिन उसके दबाव के चलते दिसंबर 2025 में नौकरी छोड़ दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपित अब्दुल सलाम को 9 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, 35 साल की महिला कॉल सेंटर में पिछले 5 साल से काम कर रही है। नवंबर 2025 से अब्दुल सलाम उससे दोस्ती करने की कोशिश कर रहा है। वह धर्मपरिवर्तन का दबाव भी बना रहा है। अब्दुल सलीम कहता है कि अगर महिला उसकी बात मान लेगी तो वह ‘सबकुछ ठीक’ कर देगा।
आरोपित की हरकतों से तंग आकर महिला ने नौकरी छोड़ दी। इसकी खबर मिलने के बाद वह उसके घर तक पहुँचने लगा और महिला का पीछा करने लगा। 9 जनवरी को उसने महिला का सरे राह हाथ पकड़ लिया। इसके बाद महिला ने विरोध जताया तो वह भाग गया।
गुस्साई महिला ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को आपबीती सुनाई। कार्यकर्ताओं ने आरोपित सलाम को ढूँढ निकाला। इसके बाद युवती ने चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपित सलाम को थाने ले गई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरोपित के मोबाइल में कई युवतियों के नंबर और आपत्तिजनक चैट मिले हैं। पुलिस अब मामले की जाँच कर रही है।

