कामारेड्डी के 5 गाँव भवानीपेट, पालवंचा, फरीदपेट, वाड़ी और बंदारामेश्वरपल्ली गाँव में लगातार कुत्तों को मारा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में 5 सरपंचों समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इससे पहले हनमकोंडा जिले के श्यामपेट और अरेपल्ली गाँव में 6 जनवरी से लगातार तीन दिनों के बीच 300 आवारा कुत्तों को मार डाला गया। पुलिस ने इसको लेकर 2 महिला सरपंचों और उसके पतियों समेत 9 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि दिसंबर 2025 में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में आवारा कुत्तों और बंदरों से गाँव को छुटकारा दिलाने का वादा किया गया था। अब इन कुत्तों को जहरीला इजेक्शन देकर मारा गया।
खबर मिलने पर मौके पर पहुँची डॉक्टरों की टीम ने दफन किए गए कुत्तों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम किया। विसरा के सैंपल फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं ताकि सही जानकारी मिल सके।

