लखनऊ के केजीएमयू (KGMU) में लव जिहाद और यौन शोषण के आरोपों में घिरे रमीज मलिक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस जाँच में अब ऐसे खुलासे हो रहे हैं जिसने सबको चौंका दिया है। आरोपित के मोबाइल से धर्मांतरण से जुड़ी संदिग्ध चैट्स और विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाईक के कई वीडियो मिले हैं। पुलिस को शक है कि रमीज इन वीडियो के जरिए धर्मांतरण का जाल बुन रहा था।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की मानें तो रमीज के फोन में सिर्फ पीड़िता ही नहीं, बल्कि कई अन्य हिंदू लड़कियों और महिला डॉक्टरों के साथ की गई बातचीत भी मिली है। डेटा रिकवरी के दौरान मोबाइल से कुछ न्यूड तस्वीरें भी बरामद हुई हैं।
लखनऊ KGMU कांड: आरोपी रमीज के मोबाइल से हुए कई खुलासे, धर्मांतरण से जुड़े कई चैट्स बरामद, मोबाइल से जाकिर नाईक के वीडियो बरामद
— NDTV India (@ndtvindia) January 14, 2026
पूरी खबर- https://t.co/VeTAtQYmAA #KGMU | @DeoSikta pic.twitter.com/gFNGiEPIBJ
इन चैट्स से साफ संकेत मिल रहे हैं कि आरोपित एक साथ कई महिलाओं के संपर्क में था और उन्हें अपने जाल में फँसा रहा था। पुलिस अब उन सभी महिलाओं से पूछताछ करने की तैयारी में है जिनके नाम रमीज की चैट लिस्ट में सामने आए हैं।
रमीज के बैंक खातों की जाँच में 5 से 7 लाख रुपए के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है। पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि आखिर यह पैसा रमीज के पास कहाँ से आया और इसे भेजने का असली मकसद क्या था। फिलहाल, पुलिस ने सभी चैट रिकॉर्ड्स को फॉरेंसिक जाँच के लिए भेज दिया है ताकि आरोपित के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।

