मध्य प्रदेश के दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट से कॉन्ग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का महिलाओं और धर्मग्रंथों को लेकर बेहूदा बयान सामने आया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में धर्मग्रंथों में लिखा है कि यदि कोई तीर्थ पर नहीं जा पा रही है तो वह खास जाति की महिला या बच्ची के साथ रेप करेगा तो उसे वही फल मिलेगा जो तीर्थ करने से मिलता है।
फूल सिंह बरैया ने कहा कि भारत में सबसे अधिक रेप SC-ST और मोस्ट OBC में होता है। बरैया ने रेप की बेहूदगी भरी थ्योरी देते हुए कहा, “रेप की थ्योरी ये है कि कोई भी, कैसे भी दिमाग का व्यक्ति रास्ते में जा रहा है, उसे खूबसूरत, अति सुंदर लड़की यदि दिखी तो उसका ब्रेन विचलित हो सकता है तो रेप हो सकता है।” उन्होंने आगे कहा, “जनजातियों में, SC में कौनसी अति सुंदर स्त्री है? अधिकतर OBC में ऐसी स्त्रियाँ, सुंदरियाँ हैं? क्यों होता है बलात्कार, क्योंकि उनके धर्म ग्रंथों में इस तरह के निर्देश दिए गए हैं?”
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का बयान कोई जुबानी फिसलन नहीं, बल्कि बीमार, विकृत और आपराधिक सोच का सार्वजनिक प्रदर्शन है।
— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) January 17, 2026
महिलाओं को “खूबसूरती” के तराज़ू पर तौलना और एससी-एसटी समाज की महिलाओं के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को “तीर्थ फल” कहना—
यह बयान नहीं, अपराधी मानसिकता की… pic.twitter.com/DFDW3aljTN
जब उनसे पूछा गया कि क्या हिंदू धर्म ग्रंथों में ऐसा लिखा है तो वह कहते हैं कि वे हिंदू हैं या नहीं, उस पर उन्हें कुछ नहीं कहना है। उन्होंने कुछ जातियों का जिक्र कर कहा है कि इस जाति के साथ सहवास करने पर इस तीर्थ का फल मिलेगा और किसी अन्य जाति के साथ करने पर यह फल मिलेगा। उन्होंने कहा, “तीर्थ नहीं जा पा रहा है तो घर बैठे विकल्प दिया गया है कि इनकी औरतों को पकड़कर सहवास करो और फल मिल जाएगा। रेप नहीं कर पाता तो 4 महीने-10 महीने की बच्चियों के साथ रेप होता है क्योंकि उसे दिखता है कि इस जाति की बच्ची के साथ रेप करने से वो मिलेगा।”
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैरया के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि समाज में इस तरह के जहर घोलने वाले बयान देकर बैरया नेे विद्वेष फैलाने का काम किया है। उन्होंने कहा, “मैं उम्मीद करूँगा कि राहुल गाँधी, अपने विधायक को सस्पेंड करें, पार्टी से बाहर करें।”

