अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले एक साल से भी कम अंतराल में 10 से भी ज्यादा बार भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव रुकवाने के लिए खुद को क्रेडिट दिया है। मंगलवार (20 जनवरी 2026) को व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने के दावे को दोहराया।
#WATCH | US President Donald Trump says, "…I ended eight unendable wars in 10 months…Pakistan and India. They were really going at it. Eight planes were shot down. They were going to go nuclear, in my opinion. The Prime Minister of Pakistan was here and he said, President… pic.twitter.com/kTDa912iLQ
— ANI (@ANI) January 20, 2026
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैंने 10 महीनों में ऐसे युद्ध खत्म किए जो कभी खत्म नहीं हो रहे थे, पाकिस्तान और भारत का भी। वे एक-दूसरे से बहुत आक्रामक रूप से लड़ रहे थे। 8 विमान मार गिराए गए थे। मेरी राय में वे परमाणु युद्ध की तरफ बढ़ रहे थे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यहाँ आए थे और उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों की जान बचाई।”
ग्रीनलैंड पर अमेरिका और NATO को खुश करने वाला समझौता
उधर, ग्रीनलैंड पर कब्जा करने का मन बना चुके डोनाल्ड ट्रंप के तेवर अब ठंडे पढ़ गए हैं। यूरोपियन देशों की जवाबी कार्रवाई के बाद आखिरकार डोनाल्ड ट्रंप को NATO की चिंता सताई है। ट्रंप कहते हैं कि अमेरिका और NATO ग्रीनलैंड के भविष्य पर एक ऐसे समझौते पर पहुँचेंगे जो दोनों पक्षों को संतुष्ट करेगा।
Donald J. Trump Truth Social Post 11:47 AM EST 01.20.26
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) January 20, 2026
No single person, or President, has done more for NATO than President Donald J. Trump. If I didn’t come along, there would be no NATO right now!!! It would have been in the ash heap of History. Sad, but TRUE!!! President…
ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी राष्ट्र या उसके राष्ट्रपति ने NATO के लिए उतना नहीं किया, जितना डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। ट्रंप ने कहा, “अगर मैं नहीं आता, तो आज NATO का अस्तित्व ही नहीं होता!!! यह इतिहास के कूड़ेदान में चला गया होता। दुखद, लेकिन सच!”
ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा दिखाते शेयर की फोटो
इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर आक्रामक दिखाई दिए थे। यहाँ तक कि डोनाल्ड ट्रंप ने एक फोटो शेयर की, जिसमें ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा दिखाया गया। फोटो में डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका का झंडा लिए ग्रीनलैंड की जमीन पर खड़े हैं और साल 2026 तक ग्रीनलैंड को अमेरिकी क्षेत्र बनने का दावा करते हैं।
Donald J. Trump Truth Social Post 01:00 AM EST 01.20.26
— Commentary Donald J. Trump Posts From Truth Social (@TrumpDailyPosts) January 20, 2026
President Trump posts a photo holding the U.S. flag along with JD Vance and Marco Rubio that indicates that Greenland will become U.S. territory sometime in 2026. pic.twitter.com/ogKImcFd3W
इस तस्वीर में उनके साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी दिख रहे हैं।
दावोस आर्थिक मंच में होगी ग्रीनलैंड मुद्दे पर बात
ग्रीनलैंड की खरीद पर यूरोपियन देशों को टैरिफ से लेकर लगातार धमकियाँ देने वाले डोनाल्ड ट्रंप अब दावोस आर्थिक मंच (Davos Economic Forum) में इस पर बात रखेंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दावोस में ग्रीनलैंड के मुद्दे पर बात की जाएगी, यह कहते हुए कि इस क्षेत्र को डेनमार्क सुरक्षित रखने में असमर्थ है।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हमें इसकी जरूरत है। उन्हें (दावोस) यह करवाना ही होगा। डेनमार्क के लोग इसकी रक्षा नहीं कर सकते, वे अद्भुत लोग हैं।” फ्लोरिडा में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा “मैं नेताओं को जानता हूँ, वे बहुत अच्छे लोग हैं, लेकिन वे इस मुद्द पर बात भी नहीं करते।” उन्होंने आगे कहा,”मुझे नहीं लगता कि वे ज्यादा विरोध करेंगे।”

