जिन इरफान-कल्लू को किराए पर दिया घर, उन्होंने ही हिंदू मालिक के बेटे का किया मर्डर: UP के चित्रकूट में बदला लेने के लिए की मासूम की हत्या, बक्से से शव बरामद

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक व्यापारी के 13 वर्षीय बेटे की उसके पुराने किराएदार ने बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार (23 जनवरी 2026) तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित कल्लू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है, जबकि उसका साथी इरफान गोली लगने से घायल हुआ है।

पुलिस को मासूम का शव एक बंद बक्से से बरामद हुआ है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे बरगढ़ कस्बे में भारी आक्रोश व्याप्त है और स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जाँच में खुलासा हुआ कि आरोपित इरफान 10 दिसंबर तक व्यापारी अशोक केसरवानी के घर में ही किराए पर रहता था। अनबन के कारण कमरा खाली करने के बाद उसने बदला लेने की नियत से अपने साथी कल्लू के साथ मिलकर साजिश रची।

गुरुवार (22 जनवरी 2026) शाम आरोपित ने जान-पहचान का फायदा उठाकर बच्चे को बाइक सिखाने के बहाने बुलाया और उसका अपहरण कर लिया। CCTV फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में एक आरोपित मारा गया और दूसरा पकड़ा गया।

व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिले के आला अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।