‘बूचड़खाने में कटवा दूँगा’: अलीगढ़ में ‘राकेश’ बन फिरोज ने पहले हिंदू युवती का किया गैंगरेप, फिर मुसलमान बनाकर छोड़ा; आवाज उठाने पर दी धमकी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में फिरोज ने राकेश बनकर हिंदू युवती से दोस्ती की। दोस्तों के साथ मिलकर फिरोज ने हिंदू युवती को नशीला पदार्थ पिलाया फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अंत में निकाह कर उसे छोड़ दिया।

पीड़िता का आरोप है कि फिरोज और उसके साथियों ने एक मौलवी की मदद से उसका धर्मांतरण कराया और नाम बदलकर ‘आलिया’ रख दिया गया। यहीं नहीं उससे नमाज, कलमा और रोजे भी करवाए गए। 

पीड़िता का कहना है कि 2023 में जब उसे नौकरी की जरुरत थी, तब उसकी सहेली हिना ने उसे फिरोज से मिलवाया था। आरोपित फिरोज ने खुद को ‘राकेश’ बताकर उससे संपर्क बढाया और नौकरी का लालच देकर भरोसा जीता।

इसके बाद कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर जबरन रेप किया फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 3 साल तक शोषण करता रहा। पीड़िता के मुताबिक कुछ समय बाद आरोपित ने उसे छोड़ दिया और विरोध करने पर स्लॉटर हाउस में कटवाने जैसी धमकियाँ भी दीं।

पीड़िता ने बताया कि उसका निकाह पहले ही हो चुका है। घटना के बाद पीड़िता अपने छोटे बच्चे के साथ अलीगढ़ के एसएसपी कार्यालय पहुँची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रारंभिक जाँच शुरू कर दी है और जाँच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।