मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 11वीं की एक हिंदू छात्रा के साथ ओसाफ अली खान नाम के युवक ने न केवल रेप किया, बल्कि उसे ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित ओसाफ को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता शाहपुरा के एक स्कूल की छात्रा है। पुलिस ने आरोपित का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसे फॉरेंसिक जाँच के लिए भेजा है। इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव और गुस्सा है।
जाँच में पता चला कि ओसाफ स्कूल के पास आकर छात्रा का पीछा करता था। जुलाई 2025 में वह उसे घुमाने के बहाने कार में ले गया और रेप किया। उसने चुपके से वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख रुपए माँगे।
डर के मारे छात्रा ने उसे 40,000 रुपए दे दिए। आरोपित यहीं नहीं रुका, उसने छात्रा पर धर्मांतरण का दबाव डाला। उसने लड़की को कलमा पढ़ने और नमाज अदा करने के लिए मजबूर किया। जब छात्रा ने विरोध किया, तो उसने वीडियो दोस्तों को दिखा दिया। फिलहाल पुलिस कड़ी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

