अमेरिका के कैलिफोर्निया में पढ़ाई कर रहा 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया रहस्यमय हालात में लापता हो गया है। वह यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहा था। सूचना मिलने के बाद सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया है और छात्र की तलाश में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
Consulate General of India in San Francisco is deeply concerned about the disappearance of Saketh Sreenivasaiah, an Indian post-graduate student of UC Berkeley, hailing from the State of Karnataka. The Consulate is in touch with the family and also is in contact with the…
— India in San Francisco (@CGISFO) February 14, 2026
आखिरी बार बर्कले हिल्स इलाके में देखा गया था साकेत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साकेत को आखिरी बार बर्कले हिल्स के लेक अंजा के आसपास देखा गया था। उसके रूममेट ने सबसे पहले उसके लापता होने की जानकारी दी और सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद की अपील की। पुलिस विभाग ने भी आम जनता से सहयोग माँगा है और साकेत को ‘एट-रिस्क मिसिंग पर्सन’ की श्रेणी में रखा गया है।
फिलहाल पुलिस ने उसके गायब होने के पीछे की परिस्थितियों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन तलाशी अभियान लगातार जारी है।
IIT मद्रास से पढ़ाई कर UC बर्कले पहुँचा था साकेत
साकेत श्रीनिवासैया मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है। उसने वर्ष 2025 में IIT मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी, इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गया और UC बर्कले के केमिकल एंड बायोमॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग विभाग में मास्टर्स डिग्री कर रहा था।
पढ़ाई में होनहार साकेत के लापता होने से उसका परिवार भी चिंतित है। भारतीय दूतावास परिवार के लगातार संपर्क में है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर छात्र को जल्द से जल्द ढूँढने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी साकेत के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करे।

