उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऑटो ड्राइवर आदिल, उसके साथी जीशान और समीर ने महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट की। महिला का पूरा चेहरा ब्लेड से चीर दिया। घटना तीन दिन पुरानी है और आरोपित जेल में हैं। इसके बावजूद थाने से महिला को धमकी दी जा रही है।
पीड़ित महिला ने कहा, “ये लोग जानवर हैं, उनका तो सीधे एनकाउंटर होना चाहिए।” महिला ने बताया कि ब्लेड पर हमले में उनके चेहरे पर 25 टाँके आए हैं। महिला का कहना है कि आरोपित आदिल ने थाने में धमकी दी थी कि जेल से छूटकर फिर से ऐसा ही करेगा। महिला ने यह भी कहा कि आदिल और जीशान असकर उनके घर आकर शराब और सिगरेट पीते थे। इसकी शिकायत भी महिला ने पुलिस से की थी, जिसके बाद से दुश्मनी रखने लगे।
दरअसल, पूरा मामला गुरुवार (12 फरवरी 2026) का है। जब महिला रानी अपने बेटी पलक, बड़ी बहन राधा, छोटी बहन प्रीति और बहनोई गौरव के साथ बाजार जा रही थी। तभी सड़क पर स्टंटबाजी करते हुए एक ऑटो गुजरा, जिससे वह बाल-बाल बची। उन्होंने विरोध किया ऑटो चालक आदिल, उसके साथी जीशान और मोहम्मद समीर ने गालीगलौज शुरू कर दी।
इतना ही नहीं दोनों मारपीट पर उतर आए। महिला ने आरोप लगाया कि उनके बहनोई के प्राइवेट पार्ट को काटने की कोशिश की गई। आसपास के लोग बीचबचाव के लिए पहुँचे तो ब्लेड से हमला शुरू कर दिया। इस बीच रानी के चेहरे पर ब्लेड से कई वार किए। रानी के 25 टाँके लगे, जबकि उनकी बहन प्रीति के गाल पर 10 टाँके लगाने पड़े। रानी की बेटी के हाथ में भी काफी चोट आई है।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस को फोन किया, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुँची तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। इसके बाद थाने में आरोपितों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपित आदिल और जीशान को जेल भेज दिया है।

